शराबबंदी पर उमा भारती के कड़े तेवर, सुंदरकांड की चौपाई का उदाहरण देते हुए कहा- ‘भय बिन होए न प्रीत’

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की शराब नीति का विरोध कर रहीं वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती एक बार फिर सड़कों पर उतर आईं हैं. लेकिन, इस बार उन्होंने किसी दुकान पर पत्थर नहीं मारा बल्कि दुकान के सामने कुर्सी लगाकर बैठ गईं. मंगलवार रात को राजधानी भोपाल के आशिमा मॉल के पास शराब की दुकान के पास उमा भारती ने अपनी चौपाल लगा दी. उन्होंने कहा कि शराबबंदी की बात दिल्ली तक बात पहुंचाई, जिसमें तय हुआ कि शराब के अहाते नहीं खुलेंगे. लेकिन, समस्या का हल अभी तक नहीं हुआ और साफ दिख रहा है कि शराब और शराबियों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

भय बिन होय न प्रीत: उमा भारती ने सुंदरकांड की चौपाई का उदाहरण देते हुए कहा कि- ” विनय न मानत जलधि जड़, गए तीन दिन बीत, बोले राम सकोप तब भय बिन होय न प्रीत “. उन्होंने बताया कि शराब पीने वालों को जब शराब चढ़ती है, तो वह नशे की ओर बढ़ जाते हैं​. फिर इस तरह घातक शराब की चपेट में आ जाते हैं. उमा भारती ने कहा मध्यप्रदेश में इसी तरह का रोड मैप बन रहा है, जिसे रोका नहीं गया तो हालात भयावह होंगे.

सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं महिलाएं: उमा भारती मिसरोद थाना क्षेत्र के एक पाटीदार परिवार के यहां से लौट रही थीं. तभी शराब दुकान पर जमा लोगों को देखते हुए दुकान पर रुक गईं और चौपाल लगा दी. उनके आने की सूचना पर मिसरोद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. उमा भारती ने थाना प्रभारी से कहा कि – “मुझे विश्वास है कि आप शराब नहीं पीते होंगे. लेकिन, शराब दुकान के सामने से निकलते समय महिलाएं सुरिक्षत महसूस नहीं करती “. उन्होंने कहा कि इस बार पत्थर नहीं मारेंगे पत्थर मारना तो अपराध है, अब कुछ और मारेंगे. जाते-जाते उन्होंने कहा कि वह 3 दिन बाद फिर आएंगी. पूरी रात रहूंगी मेरा व्यक्ति चुपके से स्टिंग करेगा.

कांग्रेस ने कसा तंज: इधर, कांग्रेस ने उमा भारती की चौपाल पर तंज कसा है. मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा (Sangeeta Sharma on Twitter) ने कहा- “16 साल के मुख्यमंत्री को सीधी धमकी, क्या उमा भारती के खिलाफ एफआईआर का साहस जुटा पाएंगे मामाजी “. दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार नई शराब नीति लेकर आई है. उमा भारती शराब नीति का लगातार विरोध कर रही हैं, वहीं कांग्रेस भी भाजपा को घेर रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!