सलमान खान की ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का टाइटल बदलकर ‘भाईजान’ हुआ, 30 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

सलमान खान स्टारर कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। शूटिंग शुरू होने के बाद से ही फिल्म में कई बदलाव हो रहे हैं। इसके पहले फिल्म की कास्टिंग में आयुष शर्मा और जहीर इकबाल को बाहर करने की खबरें आईं थीं। अब कभी ईद कभी दिवाली का टाइटल बदलकर भाईजान कर दिया गया है।

शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना सलमान
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कभी ईद कभी दिवाली का नाम पहले की तरह भाईजान कर दिया गया हैं। दरअसल, अब इस फिल्म को सलमान खान ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके पहले सलमान के दोस्त और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के लिए सलमान पिछले दिनों ही मुंबई से हैदराबाद रवाना हुए हैं। यहां उनका 25 दिन का शेड्यूल है।

क्रिएटिव मतभेद के चलते अलग हुए आयुष
इस फिल्म में सलमान के जीजा आयुष और जहीर इकबाल भी नजर आने वाले थे। लेकिन अब उनके जीजा यानी आयुष शर्मा इस फिल्म से अब बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही फिल्म से जहीर इकबाल का भी रिप्लेसमेंट भी देखा जा रहा है।

आयुष शर्मा और सलमान खान एक साथ पहली बार फिल्म ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ में नजर आए थे। कभी ईद कभी दिवाली से वह दूसरी बार स्क्रीन शेयर करने वाले थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान के बहनोई आयुष फिल्म की टीम से कुछ क्रिएटिव मतभेदों के चलते इस प्रोजेक्ट से बाहर हुए हैं। आयुष ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने दिन की शूटिंग भी पूरी की थी।

सिद्धार्थ और जस्सी हो सकते हैं फिल्म का हिस्सा
वहीं अब खबर है कि कभी ईद कभी दिवाली के मेकर्स अब जहीर इकबाल का भी रिप्लेसमेंट ढूंढ रहे हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जहीर के रोल के लिए अब मेकर्स जस्सी गिल को एप्रोच किया है। वहीं आयुष के रोल के लिए सिद्धार्थ निगम को एप्रोच किया है।

30 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
‘कभी ईद कभी दिवाली’ में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और तेलुगु एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती नजर आएंगे। फिल्म का सेट मुंबई के विले पार्ले में बनाया गया है और इसका मुहुर्त शॉट यहीं लिया गया था। फिल्म का डायरेक्शन फरहाद सामजी कर रहे हैं। यह फिल्म 30 दिसंबर को रिलीज होगी।

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान हाल ही में अबू धाबी के यास आइलैंड में हुए IIFA अवॉर्ड्स को होस्ट करने पहुंचे थे। सल्लू टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म ‘टाइगर-3’ पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। इसके साथ ही वे आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ में गेस्ट अपीयरेंस में भी दिखेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!