बॉलीवुड के मशहूर सिंगर KK का निधन:कोलकाता में कॉन्सर्ट के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

बॉलीवुड सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) का मंगलवार को कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट के बाद 53 साल की उम्र में निधन हो गया। परफॉर्मेंस के बाद वह होटल पहुंचे और उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें CMRI (कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट) हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

परिवार की सहमति के बाद होगा पोस्टमॉर्टम
सिंगर केके की मौत को लेकर कोलकाता के न्यू मार्केट थाने में अननैचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है। सिंगर का पोस्टमॉर्टम उनके परिवार की सहमति के बाद किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था कोलकाता के SSKM अस्पताल में की जा रही है।

PM मोदी​ ने जताया शोक​​​​​​
PM मोदी ने केके के निधन पर दुख जताया है। PM ने कहा केके के निधन से दुखी हूं, उनके गानों से हर उम्र के लोग जुड़े हुए हैं। वो अपने गानों के जरिए हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी केके के निधन पर शोक जताया है।

केके के निधन से बॉलीवुड़ इंडस्ट्री में दुख का माहौल है। अभिनेता अक्षय कुमार, सिंगर अरमान मलिक, अभिनेत्री सोनल चौहान और मुनमुन दत्ता समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है। केके समेत देश ने पिछले 2 दिन में परफॉर्मेंस के दौरान दो सिंगर्स को खो दिया है।

हिंदी-तमिल समेत 8 भाषाओं में गाने गाए.

53 साल के KK मंगलवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे।23 अगस्त 1968 को दिल्ली में जन्मे मशहूर प्लेबैक सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ को इंडस्ट्री में केके नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं। फिल्मों में ब्रेक मिलने से पहले केके ने करीब 35,000 जिंगल्स गाए थे।

‘माचिस’ फिल्म के ‘छोड़ आए हम’ गाने से किया था डेब्यू

अगर केके की बॉलीवुड में एंट्री की बात करें तो उन्होंने ‘माचिस’ फिल्म के ‘छोड़ आए हम’ गाने से डेब्यू किया था। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के गाने ‘तड़प तड़प’ से बड़ा ब्रेक मिला था। इसके अलावा केके ने ‘यारो’, ‘पल’, ‘कोई कहे कहता रहे’, ‘मैंने दिल से कहा’, ‘आवारापन बंजारापन’, ‘दस बहाने’, ‘अजब सी’, ‘खुदा जाने’ और ‘दिल इबादत’, ‘तू ही मेरी शब है’ जैसे तमाम खूबसूरत गाने गाए हैं।

साल 2000 में केके को फिल्म हम दिल दे चुके सनम के ‘तड़प-तड़प’ गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का आवार्ड गिल्ड फिल्म आवार्ड मिला था। 2008 में भी ओम शांति ओम फिल्म के ‘आंखों में तेरी’ और 2009 में बचना ए हसीनों फिल्म के ‘खुदा जाने’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला।

म्यूजिक एलबम ‘पल’ से सिंगिंग करियर की शुरुआत की
2021 में केके को मिर्ची म्यूजिक अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने दिल्ली के माउंट सेंट मेरी स्कूल से पढ़ाई की और ग्रेजुएशन किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया था। 1999 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए केके ने ‘जोश ऑफ इंडिया’ गाना गाया था। उनके इस गाने में कई भारतीय क्रिकेटर भी नजर आए थे। केके ने म्यूजिक एलबम ‘पल’ से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!