पंचायत चुनाव: आज नामांकन का आखिरी दिन

5 हजार पदों के लिए होगी स्थिति स्पष्ट; भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ पूरी तैयारी में

इंदौर:पंचायत चुनाव को लेकर अब सरगर्मी और तेज हो गई है। अब तक पंच, सरपंच, जनपद सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए 3188 नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। 6 जून को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र लिए जा सकेंगे। खास बात यह कि भाजपा व कांग्रेस दोनों ने लंबी चली बैठकों व रायशुमारी के बाद जनपद व जिला पंचायत के लिए अपने प्रत्याशी तय किए हैं। 10 जून की दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

पंचायत चुनाव के लिए 17 जिला पंचायतों, इंदौर जनपद, महू, देपालपुर और सांवेर की 100 ग्राम पंचायतों, 331 पंचायतों तथा 4460 वार्ड (पंच) के लिए नामांकन भरे जाने हैं। इसके लिए दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ लगाचार मंथन चल रहा है। भाजपा में तो दो दिन पहले ही पर्यवेक्षकों ने बंद लिफाफे में संभावित प्रत्याशियों की सूची चुनाव प्रभारी सुभाष चौधरी को सौंप दी थी। इसे लेकर सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर दो बार मंथन कर चुके हैं। शनिवार देर रात तक भी लंबी बैठक हुई लेकिन कुछ कारणों के चलते प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई।

रविवार को फिस बायपास स्थित चंद्रलीला में बैठक हुई। इसमें मंत्री तुलसीराम सिलावट, उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, मधु वर्मा, जिला चुनाव प्रभारी सुभाष महोदय, देवराजसिंह परिहार, कंचनसिंह चौहान, ओम परसवादिया, हुकुमसिंह सांखला आदि थे। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि हर पंचायत में कमल का फूल खिलें, हर जनपद पर हमारी विचार धारा का रंग चढ़े और प्रत्येक जिला पंचायत में मां भारती का विजय उत्सव निकले इसके लिए प्रण प्राण से जुट जाएं।

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने दायित्व के अनुरूप संगठन के दिशा निर्देश को ध्यान में रखकर संगठन की कार्ययोजना को आत्मसात कर प्रत्येक बूथ पर जाकर क्रियान्वित करने का काम करेगा तो कोई ताकत नहीं जो भाजपा को जीतने से रोक सके। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तो गांव में किसानों को 2 घंटे बिजली मिलती थी। कमलनाथ सरकार ने किसानों से जो झूठे वादे किए थे उन्हें लेकर जनता के बीच जाए, हमारी विजय सुनिश्चित है।

उधर, गांधी भवन में शनिवार को पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के समक्ष कई कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी जताई थी। इसे लेकर पार्टी में मंथन चला। रविवार को भी महू सहित अन्य स्थानों पर अलग-अलग बैठकें हुई जिस पर संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया कि पार्टी सोमवार को अपने प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट करेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!