एमपी को कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाना है, चुनाव जिताउ रणनीति पर हो जोर: जेपी नड्डा

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रवास पर रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी समय में होने वाले चुनाव में हर वार्ड और बूथ जीतने के लिए कारगर रणनीति बनाने पर जोर दे गए हैं. भोपाल आए नड्डा ने जहां पदाधिकारियों, मंत्रियों से संवाद किया तो वहीं कार्यकर्ता को खुले मंच से संबोधित भी किया. नड्डा ने कहा, “प्रदेश में पंचायतों के चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल फुंक चुका है, इसलिए अब सभी 15 जुलाई तक पूरी तरह चुनावी मैदान में डट जाओ. पंचायत के चुनाव पार्टी आधारित नहीं होते हैं, लेकिन पंचायतों में भी भाजपा समर्थक एवं पार्टी हितैषी उम्मीदवार चुनाव लड़ें और नगरीय निकाय के चुनाव में प्रदेशभर के सभी वाडरें में भाजपा की जीत हो, ऐसी चुनावी तैयारी करो”.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का मध्यप्रदेश दौरा, जबलपुर में जोरदार स्वागत

एमपी को कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाना है : जेपी नड्डा ने कहा कि , “इस बार इन चुनावों में कांग्रेस सहित अन्य दलों का पूरी तरह सफाया हो. पूरे प्रदेश को कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाना है. देश को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुटे हुए हैं. हम सबको प्रदेश को कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाना है”

संगठन खड़ा करने में चार-चार पीढ़ियां खप गईं: राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि “आज जो भाजपा का संगठन है उसको खड़ा करने में हमारी चार-चार पीढ़ियां खप गई हैं. हमारे पास पाने को कुछ नहीं था, लेकिन खोने को सब कुछ था. इसके बाद भी कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता सिंधिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे कुशल संगठकों ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक अपना खून-पसीना पार्टी को दिया और इसी का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है. आज हमारे पास नीति है, नीयत है, नेता, जज्बा है, लक्ष्य है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व भी है “.

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कार्यसमिति में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि- ” हमारा सौभाग्य है कि हम भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं. हम पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन हमें पार्टी के लिए क्वालिटी वाला काम करना है. हमारा संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और हमारे दल पर देश-दुनिया की निगाहें टिकी हुई रहती हैं, इसलिए हमें ऐसा कोई काम नहीं करना है, जिसके कारण हमारी पार्टी की एवं हमारे नेताओं की छवि खराब हो. हम आंकड़ों पर आधारित बात करें, हम मुद्दों पर बोलें.”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!