UP में आज से कांग्रेस का ‘नव संकल्प शिविर’, प्रियंका गांधी रहेंगी मौजूद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में आज बुधवार को ‘नव संकल्प शिविर’ का आयोजन होने जा रहा है. कार्यक्रम को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी. साथ ही कार्यक्रम में दोनों दिन उपस्थित रहकर नेताओं के सुझावों पर मंथन करेंगी. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज दोपहर 1:55 पर राजधानी लखनऊ पहुंचेंगी. जहां एयरपोर्ट से निकलकर प्रदेश कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगी.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि ‘नव संकल्प शिविर’ द्वारा लिए गए संकल्पों एवं उसके अनुरूप तय कार्यक्रमों पर मंथन में प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों दिन उपस्थित रहते हुए कार्यक्रम को संबोधित करेंगी. साथ ही सम्मिलित पदाधिकारियों के साथ रणनीतियों पर विचार-विमर्श भी करेंगी.

डॉ. उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि उक्त कार्यशाला में आमंत्रित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, समस्त जिला/शहर अध्यक्षगण, पूर्व सांसद, विधायक/ पूर्व विधायक गण, 2022 विधानसभा चुनाव एवं 2019 लोकसभा चुनाव के सभी प्रत्याशी गण, फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष/चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के समस्त प्रवक्ता गण उपस्थित रहेंगे.

कार्यक्रम में शामिल होने वालों में पार्टी के कद्दावर नेता प्रमोद तिवारी, हाल ही में पार्टी में शामिल हुए नकुल दुबे, आचार्य प्रमोद कृष्णन, उत्तर प्रदेश से पार्टी के विधायक वीरेंद्र चौधरी और आराधना मिश्रा मोना, पीएल पुनिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के शहनवाज आलम, वरिष्ठ नेता निर्मल खत्री से लेकर कई बड़े नाम शामिल हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!