कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन को लेकर मध्‍यप्रदेश कमेटी की बैठक 20 सितंबर को

भोपाल। केंद्र सरकार के खिलाफ 15 से 25 अक्टूबर के बीच होने वाले कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 20 सितंबर को बैठक आयोजित की गई है। इसकी अध्यक्षता पीसीसी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे।

एआईसीसी महासचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया भी बैठक में शामिल होने भोपाल आ रहे हैं। बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी, जिसमें कितने दिन आंदोलन चलाया जाए और कहां:किसके नेतृत्व में किस रूप में केंद्र सरकार नीतियों के खिलाफ आंदोलन हो, तय किया जाएगा। इस आंदोलन का आह्वान कांग्रेस हाईकमान ने पिछले दिनों दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बुलाई गईं बैठकों में किया था।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बैठक के बाद एआईसीसी ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का कार्यक्रम हर प्रदेश को सौंपा है। आंदोलन के स्वरूप की जिम्मेदारी पीसीसी की रहेगी, जिसके लिए हाईकमान ने पीसीसी को प्रदेश व जिलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद तय करने के निर्देश दिए हैं।

मप्र कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि 20 सितंबर को प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई है। बैठक श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में होगी। केंद्र सरकार की नीतियों से आई आर्थिक मंदी, बेरोजगारी जैसी परेशानियों से जूझ रहे आम नागरिक को आंदोलन के माध्यम से जोड़ा जाए।

बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 20 सितंबर को आयोजित बैठक में मंत्री, विधायक व सांसदों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों और जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को आंमंत्रित किया है। बैठक के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया व अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को आमंत्रण पत्र भेज दिए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!