ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले में सरकारी वकीलों पर जवाब न देने की नाराजगी की झलक, विवेक तन्खा का बयान

मध्य प्रदेश के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने कहा कि वे तो सीमांकन के लिए अदालत में गए थे।

मध्य प्रदेश के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने कहा कि वे तो सीमांकन के लिए अदालत में गए थे। मगर सरकारी वकील सुप्रीम कोर्ट को उनके जजमेंट पर किए सवाल का जवाब नहीं दे पाए और फैसले में अदालत की नाराजगी की झलक दिखाई दी। 

वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भोपाल में रविवार को यह बात कही। तन्खा ने खुद को ओबीसी का रक्षक बताया और कहा कि वे उन्हें पीएससी में उनका हक दिलाने के लिए लड़े थे और तीन घंटे तक अदालत में बहस की थी। इसके बाद अदालत ने पीएससी को परीक्षा रद्द कर ओबीसी रिजर्वेशन के मुताबिक पदों की गणना कर दोबारा परीक्षा कराने के आदेश दिए थे। पंचायत चुनाव के लिए भी वे ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर अदालत नहीं गए थे बल्कि सीमांकन के लिए गए थे। सरकारी वकील जब अदालत को जवाब नहीं दे पाए तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले में उसकी नाराजगी झलकी।

राज्यसभा से जनता, समाज, प्रोफेशन की सेवा की और करेंगे
राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कांग्रेस द्वारा दूसरी बार मौका दिए जाने पर कहा कि वे राज्यसभा में जाकर जनता, अपने समाज और प्रोफेशन की सेवा करते हैं। यह पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी है जिसको उन्होंने छह साल बखूबी निभाया है। तन्खा ने भाजपा को प्रदेश के लिए हानिकारक बताया और कहा कि इसके लिए वे अपनी तरफ से 2023 में पूरी मेहनत करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!