मध्य प्रदेश में साढ़े 44 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी, 31 मई तक होगा उपार्जन

भोपाल। मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी जारी है. अब तक लगभग साढ़े 44 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है. राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया है कि प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर पांच लाख 72 हजार 154 किसानों से 44 लाख 45 हजार 937 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया है. गेहूं उपार्जन का कार्य 31 मई 2022 तक किया जाएगा. समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने वाले चार लाख 41 हजार 125 किसानों को छह हजार 787 करोड़ रुपये का भुगतान उनके बैंक खाते में ऑनलाइन किया जा चुका है. शेष किसानों के भुगतान की कार्यवाही चल रही है.

अगर भुगतान में आ रही है समस्या तो ऐसे करें : प्रमुख सचिव खाद्य फैज अहमद किदवई ने बताया कि- ” भुगतान प्रक्रिया को सहज और सरल बनाने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने वाले ऐसे किसान, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है, खाता बंद हैं, जनधन के खाते में लिमिट निहित है या खातेदार की मौत होने आदि कारणों से भुगतान लंबित है, अपना बैंक खाता उपार्जन केंद्र, जिला सहकारी एवं केंद्रीय बैंक और जिला खाद्य कार्यालय में पोर्टल पर एंट्री करवाएं, जिससे उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जा सके “.

ऐसे प्राप्त करें भुगतान की जानकारी: बताया गया है कि किसानों को समर्थन मूल्य पर भुगतान की जानकारी और उनकी समस्या के निराकरण के लिए प्रत्येक जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं. यहां खाद्य, सहकारिता, नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. किसान नियंत्रण कक्ष से भी अपने भुगतान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसी तरह भोपाल में राज्यस्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!