नेपाल प्लेन क्रैश : सामने आई विमान के मलबे की पहली तस्वीर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

काठमांडू: नेपाल में क्रैश हुए तारा एयरलाइन के प्लेन के मलबे की पहली तस्वीर आज सामने आई है. प्लेन का मलबा मुस्तांग इलाके के कोबन में मिला है. यह प्लेन रविवार को हादसे का शिकार हुआ था. तारा एयरलाइन की फ्लाइट 9NAET नेपाल के पोखरा से जोमसोम जा रही थी. सुबह करीब 10 बजे अचानक फ्लाइट लापता हो गई थी. दिनभर तलाश में ऑपरेशन चलाने के बाद शाम 4 बजे फ्लाइट क्रैश होने की खबर आई थी. प्लेन में क्रू मेंबर्स सहित करीब 22 लोग सवार थे. इनमें 4 यात्री भारत, 2 जर्मनी और 13 नेपाल के थे. फ्लाइट में चालक दल के 3 सदस्य भी थे. विमान 30 साल से अधिक पुराना था.

त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ ने बताया कि घटनास्थल पर जांच पड़ताल की जा रही है. नेपाल की सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि नेपाली सेना हवाई मार्ग के जरिए घटनास्थल पर पहुंच गई है. रेस्क्यू ऑपरेश चलाया जा रहा है.

तारा एयरप्लेन में सवार भारतीय यात्री मुंबई के रहने वाले
क्रैश हुए प्लेन में सवार चारों भारतीय मुंबई के रहने वाले हैं. अधिकारियों ने बताया कि चारों लोग एक ही परिवार के हैं, जिनकी पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, रितिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में हुई है.

ऐसे पूरी हुई विमान की तलाश
रविवार को हुए हादसे के बाद खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में परेशानी आ रही थी. लेकिन इसके बाद भी नेपाली सेना के हेलिकॉप्टर ने क्रैश साइट का ढूंढ निकाली. माई रिपब्लिका अखबार के अनुसार, नेपाल सेना का एक हेलीकॉप्टर 10 सैनिकों और दो कर्मचारियों को लेकर नरशंग मठ के पास एक नदी के किनारे उतरा, जो दुर्घटना की संभावित जगह थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!