आज उज्जैन पहुंचेंगे महामहिम, महाकाल का करेंगे दर्शन, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उज्जैन। महामहिम रामनाथ कोविंद 29 मई यानी आज सुबह 10 बजे उज्जैन पहुंचेंगे. वे यहां महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे. इसके बाद कालिदास अकादमी के संकुल में होने वाले आयुर्वेद के महाअधिवेशन में शामिल होंगे. उनके आगमन के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. शहर को सजाने के साथ ही महाकाल मंदिर में भी विशेष सजावट की गई है. शनिवार को प्रशासन और पुलिस ने हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल, महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन जैसे तय कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल भी किया. इस दौरान ट्रैफिक रूट में भी कुछ बदलाव किए गए हैं.

श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं: vvip मूवमेंट को लेकर शहर में 2000 से अधिक का पुलिस बल आईजी, डीआईजी, कमिश्नर रेंज के अधिकारी, प्रशासनिक टीम व 5 बीडीएस की टीमें तैनात की गई हैं. राष्ट्रपति के आस पास रहने वालों का कोविड टेस्ट भी कराया गया है. इसके अलावा मंदिर के पुजारी कर्मचारियों का भी वेरिफिकेशन किया गया.श्रद्दालु कार्तिक मण्डपम से दर्शन करेंगे जबकि गणेश मंडपम, नंदी हॉल में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. मंदिर में मोबाइल व बैग ले जाने पर भी दो दिनों तक प्रतिबंध है.

ऐसा रहेगा महामहिम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

– महामहिम सुबह 9 बजे के आस-पास देवास रोड स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे.

– 10 बजे कालिदास अकादमी में अखिल भारतीय आयुर्वेद के 59 वें महाधिवेशन में शामिल होंगे.

– दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच महाकाल मंदिर पहुचेंगे.

– महाकाल मंदिर में महामहिम की पत्नी, मप्र के गवर्नर, सीएम, गृह मंत्री, संस्कृति मंत्री, केंद्रीय आयुष मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, क्षेत्रीय सांसद व विद्यायक मौजूद रहेंगे.

– मंदिर में महामहिम महंत विनीत गिरी से भेंट करेंगे.

 मंदिर समिति महामहिम का शॉल श्रीफल देकर परंपरा अनुसार सम्मान करेगी.

– महाकाल के दर्शन के बाद महामहिम सर्किट हाउस देवास रोड स्थित विश्राम भवन में भोजन करेंगे.

– दोपहर 3 बजे इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. जहां से वे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!