इंदौर गौरव उत्सव:महिला सशक्तिकरण थीम पर आज महिला मैराथन,कला, संगीत एवं साहित्य थीम पर 28 मई से लेकर 30 मई तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

इंदौर:इंदौर गौरव उत्सव के तहत महिला सशक्तिकरण थीम पर 27 मई को महिला मैराथन गौरव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मैराथन सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर जीपीओ, एम. वाय., गीता भवन, पलासिया से होते हुए नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी।
इसी तरह शहर के 21 स्थानों पर सुबह 10 बजे से महिला गौरव कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। इसी तरह शाम को 5 बजे से सशक्त महिला सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम ग्रामीण हाट, ढक्कन वाला कुआँ में आयोजित होगा।

कला, साहित्य एवं संगीत को समर्पित 30 मई को विधानसभावार होगी अनोखी शाम

इंदौर में 31 मई तक आयोजित इंदौर गौरव उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत 30 मई को विधानसभावार कला, साहित्य एवं संगीत को समर्पित अनोखी शाम होगी। 30 मई को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक इंदौर-एक का कार्यक्रम शाम 6 बजे से बड़ा गणपति पर तथा राऊ विधानसभा का कार्यक्रम भोलाराम उस्ताद मार्ग पर आयोजित होगा। इसी तरह शाम 7 बजे से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक इंदौर-दो का कार्यक्रम नक्षत्र परिसर, इंदौर-तीन का कार्यक्रम कृष्णपुरा छत्री, इंदौर-चार का कार्यक्रम रंजीत हनुमान मंदिर, इंदौर-पाँच का कार्यक्रम तिलक नगर स्कूल में होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर आधारित एक अनूठा उत्सव 29 मई को

गौरव उत्सव के तहत इंदौर के गाँधी हॉल में 29 मई रविवार को शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर आधारित अनूठा उत्सव होगा। इसके तहत 24 घंटे का म्यूजिक / डांस कॉन्सर्ट का आयोजन किया जायेगा।

कला, संगीत एवं साहित्य थीम पर 28 मई से लेकर 30 मई तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
इंदौर गौरव उत्सव के तहत कला, संगीत एवं साहित्य थीम पर 28 मई से लेकर 30 मई तक प्रीतम लाल दुआ सभागृह रीगल चौराहा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके तहत साहित्यिक संस्थाओं की विधाओं की प्रस्तुति 28 मई 2022, शनिवार को प्रातः 9.30 बजे से होगी। इसी तरह पुस्तकालय प्रमुखों से चर्चा एवं संगोष्ठी 29 मई 2022, रविवार को शाम 6 बजे से की जायेगी। इसी प्रकार चर्चित पुस्तक “अकाल में उत्सव” का पाठन एवं चर्चा 30 मई 2022, सोमवार को दोपहर 3 बजे से होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!