एक्शन मूड में सीएम शिवराज, अधिकारियों को फटकारा, कहा- अवैध शराब बेची जा रही है, आप क्या कर रहे हो ?

भोपाल। मुख्यमंत्री ने अवैध शराब की बिक्री को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है. नरसिंहपुर और रायसेन जिले की समीक्षा बैठक में सीएम ने अधिकारियों से पूछा मेरे पास अवैध शराब बिकने की खबरें आ रही हैं. आप वहां क्या कर रहे हैं ? सीएम ने नरसिंहपुर की तुअर दाल की मार्केटिंग और ब्रॉडिंग का प्रोग्राम बनाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दाल भारत में धूम मचा सकती है. कोशिश है कि नरसिंहपुर की दाल को जीआई टैगिंग मिल जाए. नरसिंहपुर की दाल को प्रमोट करने के लिए 2 जून को बायर-सेलर मीट भी कराने का निर्णय लिया है.

नरसिंहपुर-रायसेन जिले की हुई समीक्षा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन और नरसिंहपुर जिले की सुबह समीक्षा की. बैठक में रायसेन के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में पानी की समस्या का मामला सामने आया. सीएम ने बैठक में अर्बन डेवलपमेंट के प्रमुख सचिव को जोड़ने के निर्देश दिए. सीएम ने उनसे सवाल किया है कि मंडीदीप में पेयजल की समस्या क्यों हैं ? पीएस ने जवाब दिया कि ठेकेदार काम सही नहीं कर रहा था, दूसरे ठेकेदार को काम दिया है.

सीएम ने दिए निर्देशः सीएम ने निर्देश दिए कि लगातार मॉनिटरिंग करें. ठेकेदार जो काम नहीं कर रहा उसे ब्लैक लिस्ट करें. सीएम ने रायसेन जिले में पेयजल की स्थिति की रिपोर्ट तलब की है. सीएम ने कहा कि जिले की पूरी रिपोर्ट भेजें कि कितनी योजनाएं बंद हैं. कांट्रेक्टर को कस के रखें. सीएम ने बैठक में कहा कि रायसेन में ट्रांसफॉर्मर बदलने की शिकायत मिली है. सीएम ने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

नरसिंहपुर जिले की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई. सीएम ने कहा कि अवैध शराब की बेचे जाने की मेरे पास खबरें आ रही हैं. आप क्या कर रहे हैं. सीएम ने कहा कि स्मैक के खिलाफ सामाजिक अभियान चलाएं. सीएम ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद के तहत नरसिंहपुर के लिए तुअर दाल का चयन किया है. हमारी कोशिश है कि इसकी जीआई टैगिंग मिल जाए. हमने इसके लिए ज्यादातर पैरामीटर पूरे किए हैं. दाल 150 रुपए किलो के हिसाब से बिक रही है. 2 जून को बायर-सेलर मीट करवाने वाले हैं. यह दाल भारत में धूम मचा सकती है. इसकी मार्केटिंग और ब्रांडिंग का प्रोग्राम बनाएं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!