आज आएगी E-Tender महाघोटाले की जांच रिपोर्ट, 42 टेंडरों में टेपरिंग हुई या नहीं, गड़बड़ी पर होगी FIR

भोपाल। प्रदेश के सबसे बड़े ई-टेंडर महाघोटाले (E-Tender Scam) में 42 टेंडरों में टेंपरिंग हुई कि नहीं, इसकी तकनीकी जांच रिपोर्ट (Investigation Report) सोमवार को आएगी। ईओडब्ल्यू (EOW) यानी राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग द्वारा इन टेंडरों की जांच इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (Indian Computer Emergency Response Team) भारत सरकार (Indian Government) से कराई गई है। इकॉनोमिक ऑफेंस विंग (Economic Offense Wing) ने इन 52 टेंडरों में से 42 में गड़बड़ी पकड़ी थी कि इनमें छेड़छाड़ हुई है। जिसकी पूर्ण पुष्टि के लिए यह जांच कराई गई है। जिसकी रिपोर्ट आने वाली है। रविवार की रात ईओडब्ल्यू के डीजी केएन तिवारी ने हरिभूमि से चर्चा में रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद जताई है। यहां बता दें कि टेपरिंग पाई जाती है तो इस महाघोटाले (Scam) में एक और एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।

ईओडब्ल्यू (EOW) के आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि इस महाघोटाले की जांच शुरू होने से ठीक पहले इन टेंडरों में छेड़छाड़ कर कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया था। इसलिए ईओडब्ल्यू (EOW) द्वारा इन टेंडरों की जांच इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (Indian Computer Emergency Response Team) भारत सरकार से कराई है। यहां बता दें कि यह महाघोटाला भाजपा राज में हुआ। जिसमें गड़बड़ी वाले ये टेंडर जल संसाधन विभागए सड़क विकास निगम, नर्मदा घाटी विकासए नगरीय प्रशासन, नगर निगम स्मार्ट सिटी, मेट्रो रेल, जल निगम, एनेक्सी भवन समेत निर्माण कार्य करने वाले विभागों के थे। ई-टेंडर महाघोटाले को लेकर सबसे पहली एफआईआर 10 अप्रैल 2019 को दर्ज की थी। ये एफआईआर (FIR) नौ टेंडर में टेंपरिंग को लेकर की गई थी। अब 42 टेंडरों में टेपरिंग का मामला है। पहले दर्ज हुए मामले में जहां आठ आरोपी गिरफ्तार हुएए उनमें से चार को जमानत मिल गईए जबकि चार अभी जेल में ही हैं। टेपरिंग जांच रिपोर्ट आने के बाद अब इस केस में आरोपी बढ़ेंगे।

जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद – डीजी ईओडब्ल्यू

ई.टेंडर मामले में जिन 42 टेंडरों में टेंपरिंग की बात है। उनकी जांच भारत सरकार की इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम से कराई गई है। यह रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है।

– केएन तिवारी, डीजी ईओडब्ल्यू मध्यप्रदेश

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!