प्रदेश की जनता त्रस्त है और मुख्यमंत्री को ठेला लेकर निकलने जैसी नौटंकी से फुर्सत नहीं – दिग्विजय सिंह

इंदौर दिग्विजय सिंह ने फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा है. उन्होंने कहा प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही है. लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सड़कों पर ठेला लेकर निकलने जैसी नौटंकी से फुर्सत नहीं मिल रही है. युवा कांग्रेस के एहसास-ए-मोहब्बत कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए ज्ञानवापी और धार भोजशाला पर कहा, कौन सी नई बात है. जब-जब महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती है, रुपए का अवमूल्यन हो रहा है, कर्ज बढ़ता जा रहा है, मोदी जी का ग्राफ गिरता है तो ऐसा ही होता है.

मुख्यमंत्री शिवराज पर कसा तंज: दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, आरएसएस ने 1925 से केवल नफरत फैलाई है और आज भी वही कर रहे हैं. आज प्रेम, सद्भाव और मोहब्बत की आवश्यकता है. दिग्विजय सिंह ने कहा, गांधी जयंती 2 अक्टूबर से भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी, इसमें सोनिया गांधी भी शामिल होंगी. लालू यादव के यहां सीबीआई रेड पर कहा, ये झूठा केस है. चारा घोटाला उन्होंने खुद सीबीआई को सौंपा था ,उन्हें परेशान किया जा रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के ठेला लेकर निकलने को लेकर कहा, मुख्यमंत्री लोगों से अनाज लेंगे, जो भाजपा के कोष या आरएसएस के कोष में जाएगा.

इंदौर में महापौर प्रत्याशी पहले से तय: इंदौर में नगर निगम चुनाव के पहले ही कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला को पार्टी पूर्व में भी एक बार प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. अब एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है. विजय सिंह के साथ वह भी युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां यह मामला सामने आया तो उन्होंने कहा संजय शुक्ला से बेहतर फिलहाल कोई प्रत्याशी इंदौर के लिए नहीं है. सुनील जाखड़ के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद कांग्रेसी नेताओं को चापलूस और चुगलखोर कहने पर कहा, उन्हें इतना समय लग गया ये समझने के लिए.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!