हनी ट्रैप: मुख्य आरोपी आरती दयाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, न्यायालय ने मंजूर की जमानत

इंदौर। मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित केस हनीट्रैप मामले की मुख्य आरोपी आरती दयाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. वहीं अब आरती दयाल सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद जल्द ही जेल से रिहा हो सकती है. जैसे ही आरोपी को जमानत मिलने की बात सामने आई, तो एक बार फिर यह पूरा मामला सुर्खियों में बना हुआ है. बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला एक बार फिर सनसनी मचा सकता है. ढाई साल से अधिक समय तक जेल के अंदर बंद मुख्य आरोपी आरती दयाल को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी है.

Honey trap accused woman Aarti Dayal gets bail
हनी ट्रैप की आरोपी महिला आरती दयाल को जमानत

आरती को सुप्रीम कोर्ट से राहत: हनी ट्रैप मामले में आरती दयाल सहित एक अन्य महिला जेल में बंद है. उन्हें जेल में बंद रहते ढाई साल से अधिक समय बीत चुका है, वहीं जेल के अंदर बंद आरोपियों के द्वारा इंदौर की जिला कोर्ट के साथ ही हाईकोर्ट में भी जमानत आवेदन लगाया गया था. लेकिन मामले में आपत्ति लेने के कारण आरोपियों को जमानत नहीं मिल पा रही थी. पिछले दिनों आरती दयाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई, इस पर न्यायालय ने आरती दयाल को राहत दे दी है, वहीं जेल के अंदर बंद आरोपी महिलाओं पर कई धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं.

हाई प्रोफाइल मामला है हनी ट्रैप: हनी ट्रैप मामला काफी हाईप्रोफाइल है और तकरीबन ढाई साल पहले पलासिया पुलिस ने इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी की शिकायत पर भोपाल की रहने वाली 5 महिलाओं के खिलाफ ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था. उसके बाद से इस पूरे मामले में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं पुलिस ने भोपाल की पांच महिला और एक पुरुष को आरोपी बनाकर जेल पहुंचा दिया, तो वहीं पूरे मामले में कई सफेदपोश के राज उजागर होने की संभावना भी बताई जा रही है. फिलहाल मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन जिस तरह से मुख्य आरोपी आरती दयाल को ढाई साल बाद जमानत मिली है, तो निश्चित तौर पर इस पूरे मामले में जल्द ही कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं.

फिलहाल जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने मामले में याचिका पर सुनवाई करते हुए आरोपी को जमानत देने की बात कही है, इससे इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि जेल के अंदर बंद आरोपी जेल से बाहर कब तक आती है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!