शिवराज की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की हिंदुओं को नसीहत कहा, धार्मिक संस्कारों के लिए मुसलमानों को अपना आदर्श बना लो

खंडवा। धर्म और संस्कार की कट्टरता सीखना हो तो मुसलमानों को अपना आदर्श बना लो. यह विवादित बयान मध्यप्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर का. उन्होंने कहा कि, हिंदू माता-बहनों को अपने बच्चों को धार्मिक संस्कार इसी कट्टरता के साथ देना चाहिए. दरअसल, मंत्री उषा ठाकुर ग्राम रोहणी में आयोजित गौपूजन कार्यक्रम में मंगलवार को शामिल हुईं थीं. इस दौरान उन्होने कहा कि, बच्चों को धार्मिक संस्कार कट्टरता से देना माता-बहनों और परिवारजनों की जिम्मेदारी है. यदि संस्कारों की कट्टरता सीखना हो तो मुसलमानों को अपना आदर्श बना लो. वो तय समय पर टोपी उठाकर नमाज करने पहुंच जाते हैं. जबकि हिंदूओं को मंदिर बनाने का शौक है, लेकिन मंदिर में जाने का शौक नहीं. संस्कारों के मामले में मुसलमानों को आदर्श बनाना चाहिए. मंत्री के इस बयान का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मुस्लिम युवती ने किया प्रायश्चित हवन, हिंदू धर्म अपनाकर बदला नाम, मंदिर में रचाई शादी

    महाराष्ट्र के मलकापुर की एक मुस्लिम लड़की ‘सुमैया खान’ ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया। उसने यहां एक खास पूजा की, जिसे प्रायश्चित…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!