MP सरकार का 33 करोड़ का हेलीकाॅप्टर, अब कबाड़ में भी नहीं खरीद रहा कोई, 7 साल में निकाले 7 टेंडर

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के हेलीकाॅप्टर को खरीदार का इंतजार है, लेकिन हालात यह है कि, इसे कबाड़ में भी खरीदने के लिए कोई तैयार नहीं है. हेलीकाॅप्टर को बेचने के लिए राज्य सरकार पिछले 7 साल में 7 टेंडर निकाल चुकी है. स्टेट हेलीकाॅप्टर बेल 430 वीटी-एमपीएस के इस बार भी नीलाम होने की उम्मीद कम ही दिखाई दे रही, क्योंकि इसकी ऑफसेट वेल्यू अधिक रखी है. अब एक बार फिर टेंडर की बिड 31 मई को खोली जाएगी.

2003 में हुआ था दुर्घटनाग्रस्त: राज्य सरकार के बेल 430 वीटी-एमपीएस हेलीकाॅप्टर 2003 में उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जब फिल्म गायिका अनुराधा पौडवाल हेलीकाॅप्टर से एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थीं. दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राज्य सरकार ने इसका क्लेम करने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. जिसके बाद इसे रिपेयर कराया गया, लेकिन साल 2013 के बाद से इसकी उड़ान लगभग बंद है, क्योंकि इसकी निर्माता कंपनी राॅल्स रायस ने इसके पुर्जों का निर्माण ही बंद कर दिया है. इसके बाद से ही यह बेकार पड़ा है और राज्य सरकार इसे बेचने की कोशिश में जुटी है. खास बात यह है कि यह हेलीकॉप्टर दिग्विजय सिंह के शासनकाल में कांग्रेस सरकार में खरीदा गया था. जिसे बेचने के लिए प्रदेश सरकार 7 साल में 7 टेंडर निकाल चुकी है.

सातवीं बार निकाला गया टेंडर: राज्य सरकार का विमानन विभाग साल 2016 से इस विमान को बेचने की कोशिश कर रही है. इस बार भी विभाग ने 7वीं बार इसे बेचने के लिए टेंडर निकाला है. 7 साल पहले विभाग ने इसकी ऑफसेट प्राइज काफी कम रखी थी, लेकिन कम कीमत के वावजूद इसका खरीदार नहीं मिला. जिसके बाद इसकी बेस प्राइज कई बार घटती गई लेकिन नीलामी नहीं हो सकी. इस बार इसकी ऑफसेट प्राइज 2 करोड 24 लाख रखी गई है, हालांकि इस बार भी इसकी कीमत ज्यादा होने से इसके नीलाम होने की उम्मीद कम है.

1998 में खरीदा गया था हेलीकाॅप्टर: नीलामी के लिए तरस रहे स्टेट हेलीकाॅप्टर बेल 430 को राज्य सरकार ने 1998 में 33 करोड़ में खरीदा था. तब से इसे बीस साल से ज्यादा हो गए हैं.सरकार के लिए यह हेलीकॉप्टर कबाड़ हो चुका है, लेकिन खास बात यह है कि इस कबाड़ हेलीकॉप्टर को कबाड़ में भी कोई नहीं खरीद रहा है

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!