सिगरेट पीते हुए फोटो वायरल करने की धमकी दी तो छात्रा ने दे दी जान

इंदौर- मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में  आत्महत्याओं के मामलों में लगातार बढोत्तरी हो रही है इसी कड़ी में  इंदौर के सिलिकॉन सिटी में रहने वाली एक 11 की छात्रा ने रविवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसे अपने साथ ट्यूशन में पढ़ने वाले एक छात्र और छात्रा द्वारा फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी जिसमें वह सिगरेट पी रही थी। छात्रा ने एक दिन पहले ही अपने पिता को यह बात बताई थी। लेकिन वह इस बात को नही भूल पा रही थी।फिलहाल अब पूरे मामले में राजेन्द्र नगर पुलिस जांच कर रही है। वही बताया जा रहा है कि मृतिका  हीरान्या  लोनखेडें का शव रविवार देर शाम माता पिता ने कमरे में फंदे पर लटके देखा था। हीरन्या मालव कन्या स्कूल में 11 कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। हीरन्या के पिता और मां शाम को बाहर थे। वही छोटी बहन 10 साल ओर भाई 4 साल बिल्डिंग के नीचे खेल रहे थे। इस दौरान हीरन्या ने यह कदम उठा लिया। शाम को जब माता पिता वापस आए तो उसे फंदे पर लटके देखा। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वही बताया जा रहा है कि साथी स्टूडेंट हिरण्या को ब्लैकमेल कर रहे थे वही बताया जा रहा है कि हीरान्या के पिता बच्चो के डॉक्टर है। वही मां बड़वानी में नर्स है। वह हर शनिवार इंदौर आती थी। जिसके बाद सोमवार सुबह वह यहां से निकल जाती थी। शनिवार को हीरन्या ने अपने पिता को बताया था कि वह कोचिंग से छूटते समय अपने दोस्तो के साथ सिगरेट पी रही थी। इस दौरान क्लास में ही पढ़ने वाले एक छात्र ओर छात्रा ने उसका फोटो ले लिया था। जिसे वह पहले पापा मम्मी को बताने की बात कर रहे थे। इस बात पर पिता ने उसे माफ कर दिया था। लेकिन हीरन्या को डर था कि दोस्त उसके फोटो वायरल कर देेगे। जिसे लेकर वह तनाव में चल रही थी। फिलहाल पुलिस अब परिजनों के बयान के बाद आगे की कारवाई कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!