ग्वालियरः चेन लूटने के लिए बदमाशों ने बेटी को गन प्वाइंट पर लिया तो दुर्गा बन गई मां

ग्वालियर। शहर के मुरार थाना क्षेत्र के जडे़रुआ बांध के पास पार्क में घूमने जा रही महिला के साथ बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की. हेलमेट पहने दोनों बदमाशों ने महिला काजल तोमर को अपने गन प्वाइंट पर ले लिया. इतने से भी महिला ने अपने पास मौजूद सोने की चेन और मोबाइल को नहीं लुटने दिया, तो बदमाशों ने उसकी दो साल की बेटी श्रृव्या के सिर पर कट्टा लगा दिया.

महिला ने बदमाशों को मारे पत्थरः बदमाशों को लगा था कि बेटी की जान को खतरे में देख उसकी मां अपनी सोने की चेन और मोबाइल सहित कीमती सामान बदमाशों के हवाले कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. काजल ने अपनी सोने की चैन को कुछ दूर फेंका और उसे उठाने के लिए बदमाश जैसे ही मुड़ा वैसे ही काजल ने पत्थर से उस पर हमला कर दिया. पत्थर बदमाश की हथेली पर लगा, जिससे उसका देसी तमंचा वहीं गिर गया.

महिला की हिम्मत देख भागे बदमाशः बाइक सवार दूसरा बदमाश गाड़ी स्टार्ट करके खड़ा रहा, जबकि गन प्वाइंट पर लेने वाला बदमाश भागने की कोशिश करने लगा. महिला ने एक बार फिर पत्थर उठाकर बदमाश को मारा. बदमाश कुछ दूर भागने के बाद वापस लौटा और कट्टा उठाकर वापस महिला को डराने लगा. महिला तब तक और हिम्मत बटोर चुकी थी. उसने बदमाशों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इससे घबराकर बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले. दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे.

पता चला है कि काजल के पति सचिन तोमर एडिशनल एसपी मृखाखी डेका के ऑफिस में तैनात हैं. महिला ने बताया कि उसकी बच्ची को गन प्वाइंट पर लेने से वह आक्रामक हो गई थी और बदमाशों को उसने ललकार दिया था. इस मामले में पुलिस का कहना है कि आसपास इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है. इस मामले में मुरार पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है. सचिन तोमर महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बीपी सिटी में रहते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!