MP में स्पोर्ट्स टीचर के 50 हजार पद खाली:बेरोजगारों का गुस्सा फूटा; बोले- बीपीएड-एमपीएड कोर्स बंद करें, डिग्री रद्द करें

भोपाल में 40 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा के तापमान में बीपीएड और एमपीएड डिग्री बेरोजगार लड़के-लड़कियां धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। स्कूलों में स्पोर्ट्स टीचर के पदों पर भर्ती किए जाने की मांग को लेकर विदिशा से पैदल चलकर सागर, विदिशा, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और अन्य जिलों से भोपाल पहुंचे। सीएम हाउस जाने से पहले ही बेरोजगारों को पुलिस ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर रोक दिया। पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए उन्होंने चौराहा पर रोक लिया।

इससे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बेरोजगार पंकज भार्गव ने कहा कि सरकार को बीपीएड-एमपीएड की डिग्री कोर्स बंद कर देना चाहिए। उनकी डिग्री रद्द करके उनका पैसा वापस देना चाहिए। कोर्स तो चला रहे हैं, लेकिन नौकरी नहीं दे रहे। जब तक सरकारी उनकी मांग नहीं मानती, तब तक उनका प्रदर्शन चलता रहेगा। 15 दिन से सिर्फ बातचीत ही चल रही, लेकिन कुछ नतीजा नहीं निकला इसलिए अब सड़क पर उतरना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने हाल में स्कूलों में खेल शिक्षकों का प्रभार विशेष शिक्षकों को देने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्कूल के ही विशेष शिक्षकों को 5 दिन का खेल प्रशिक्षण देकर उन्हें खेल प्रभारी शिक्षक बनाया जा रहा है। इससे बीपीएड और एमपीएड करने वाले खेल प्रशिक्षकों के साथ अन्याय है। बीते 14 सालों से मध्यप्रदेश में शारीरिक शिक्षक की योग्यताधारी बीपीएड एवं एमपीएड अभ्यर्थियों को बेरोजगारी के दंश से जूझना पड़ रहा है। अब जब शिक्षकों की भर्ती का समय आ रहा है, तो सरकार विशेष शिक्षकों को पांच दिन का प्रशिक्षण देकर शिक्षक बनाया जा रहा है। इसमें कई स्थानों पर तो चपरासी तक को भी स्पोर्ट्स टीचर बना दिया गया।

50 हजार से ज्यादा पद अभी भी खाली हैं

बेरोजगारों का कहना है कि सरकार का निर्णय पूरी तरह से योग्यताधारी शिक्षित बेरोजगारों के खिलाफ है। कुछ समय पहले सर्वे के माध्यम से पता चला था कि प्रदेश के स्कूलों में 72 हजार से अधिक खेल शिक्षकों के पद खाली है। अधिकांश स्कूलों में खेल शिक्षक नहीं है। इन पदों पर बीपीएड और एमपीएड डिग्रीधारी बेरोजगारों की भर्ती की जाना चाहिए, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सरकार बेरोजगारों को नौकरी देना ही नहीं चाह रही।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!