भोपाल में पुलिस थाने के लॉकअप में युवक ने फांसी लगाकर जान दी, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

भोपाल। भोपाल में फिर एक बार पुलिस की लापरवाही सामने आई है. थाना कमला नगर के हवालात में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार सबरी नगर निवासी गोलू सारथी नामक युवक पर उसकी भाभी द्वारा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया. इसके बाद पुलिस ने गोलू को शुक्रवार को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था. शनिवार सुबह 5.30 बजे उसने हवालात में कंबल फाड़कर फंदा बनाया और फांसी लगा ली.

विधवा भाभी पर शादी का दबाव बना रहा था : कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 28 साल का गोलू कमला नगर में रहता था. मृतक युवक की भाभी विधवा है. वह भाभी पर खुद के साथ शादी करने का दबाव बना रहा था. उसके खिलाफ शुक्रवार दोपहर भाभी ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी. महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता है और उसे जान से मारने की धमकी देता है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की. बताया जाता है कि युवक के खिलाफ 2014 और 2021 में छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया था. एक माह पहले ही वह जेल से छूटकर आया था.

लॉकअप के अंदर फांसी लगाई कैसे : राजधानी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद से ही आये दिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही देखने को मिल रही है. बड़ा सवाल यही है कि लॉकअप के अंदर आखिरकार आरोपी ने फांसी कैसे लगा ली. पुलिस की मानें तो सीसीटीवी में गोलू रात करीब 3 से 4 के बीच उठता हुआ नजर आता है. कुछ देर लॉकअप में ही टहलता है. इसके बाद में कंबल को फाड़कर उसकी रस्सी बना लेता है. 5 से 5:30 के बीच में फंदा लॉकअप के गेट से बनाता है और उससे लटक जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!