गुना की घटना पर गृह मंत्री ने जताया शोक, कहा- नजीर बनेगी अपराधियों की सजा, क्रॉस फायरिंग में मारा गया एक शिकारी

भोपाल। गुना में शिकारियों से हुई मुठभेड़ में शहीद तीन पुलिसकर्मियों को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुख जताया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान की आपात बैठक के बाद गृहमंत्री ने कहा कि गुना के पास अपराधियों की गोलीबारी में पुलिस के तीन जांबाज अफसर और कर्मचारी शहीद हुए हैं. शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी.

सीएम शिवराज कर रहे मॉनिटरिंगः गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस संगीन वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगी. इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. यह बड़ी दुखद और हृदय विदारक घटना है. उन्होंने कहा कि जैसे ही मुझे घटना की जानकारी मिली, तभी से मैं अधिकारियों के संपर्क में हूं. लगातार पुलिस अधीक्षक और डीजीपी से बात कर रहा हूं.

अपराधियों की सजा बनेगी नजीरः घटना का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि गुना जिले के पास आरोन क्षेत्र में 7-8 बदमाशों की सूचना मिली थी. पुलिस धरपकड़ के लिए गई. वहां कार्रवाई में अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में प्रदेश के जांबाज सब-इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, हवलदार निलेश भार्गव और सिपाही संतराम की दुखद मृत्यु हो गई. अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो बाकी के लिए नजीर बने. अपराधियों की पहचान हो गई है.

क्रॉस फायरिंग में मारा गया एक बदमाशः अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. गृहमंत्री ने दावा किया है कि घटना में शामिल 7 शिकारियों में से एक क्रॉस फायरिंग में मारा गया. बाकी फरार चल रहे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है.

मृतक के परिजनों को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री निवास में बुलाई गई इमरजेंसी बैठक के बाद सरकार ने फैसला लिया है कि गुना की गोलीबारी में शहीद हुए पुलिस के तीनों अधिकारी/कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाए. गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अंतिम संस्कार में जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे. रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग नियमित व निरंतर कर रही है, तभी शिकारियों को घेरा गया. प्रदेश पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!