HAPPY MOTHER’S DAY:इन खूबसूरत मैसेज और शायरी से करें मदर्स डे विश, मां के चेहरे पर आएगी मुस्कान

मां प्यार और त्याग की वो मूरत है जिसकी बराबरी शायद ही कोई कर सके। यही वजह है कि हर साल मई के महीने में दूसरे रविवार के दिन मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन मां के समर्पण, त्याग और प्यार के प्रति आभार दिया जाता है। दिन को खास बनाने के लिए आप मां को इन खूबसूरत मैसेज और शायरी के जरिए विश कर सकते हैं। 


मदर्स डे हिंदी मैसेज (Mother’s Day 2022 wishes in hindi)

1) यूं ही नहीं गूंजती किल्कारियां घर आंगन के हर कोने में, 
जान हथैली पर रखनी पड़ती है, मां को मां होने में….
हैप्पी मदर्स डे


2)  मां की एक दुआ जिंदगी बना देगी, 
खुद रोएगी मगर तुम्हें हंसा देगी…
कभी भूल के भी ना ‘मां’ को रूलाना
एक छोटी सी गलती पूरा अर्श हिला देगी। 
मदर्स डे की शुभकामनाएं


3) नाराज होने के बाद भी
जो सिर्फ प्यार लुटाए, वो मां होती है।
हैप्पी मदर्स डे


4) मां का दुलार, ममता और प्यार
सब अमूल्य और अनमोल है।

5) मां के आंचल में पता नहीं क्या जादू है
कि उसमें छुपकर सारे दुख छू-मंतर हो जाते हैं!
मदर्स डे की शुभकामनाएं

6) मेरी दुनिया में जो इतनी शोहरत है 
सब मेरी मां की बदौलत है
हैप्पी मदर्स डे

7) जब भी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है
मां दुआ करती हुई ख्वाब में आ जाती है
मदर्स डे की शुभकामनाएं


8) गरीब है मेरी मां फिर भी मेरा ख्याल रखती है
मैं जब तक घर वापस न लौटूं, मेरे लिए पूरी रात जगती है। 

9) हर रिश्ते में मिलावट देखी, कच्चे रंगों की सजावट देखी, लेकिन सालों साल देखा मां को, उसके चेहरे पर न थकावट देखी, न ममता में मिलावट देखी ।
मदर्स डे की शुभकामनाएं। 

मदर्स डे के लिए शायरी (Shayari For Mother’s Day 2022)

1) मांग लूं यह मन्नत की, फिर यही जहां मिले, 
फिर वही गोद फिर वही मां मिले।
मदर्स डे 2022

2)कदम जब चूम लें मंजिल
तो जज्बा मुस्कुराता है
दुआ लेकर चलो मां की
तो रस्ता मुस्कुराता है। 
हैप्पी मदर्स डे

3) इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है,
मां बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है। 
मदर्स डे की शुभकामना।

4) मां से रिश्ता ऐसा बनाया जाए, 
जिसको निगाहों में बिठाया जाए, 
रहे मेरा रिश्ता कुछ ऐसा,
मां अगर उदास हो तो मुझसे भी मुस्कुराया ना जाए। 
हैप्पी मदर्स डे मां

5) सख्त राहों पर भी आसान सफर लगता है। 
ये मुझ को मां की दुआओं का असर लगता है।

एक मुद्दत हुई मेरी मैं नहीं सोई ताबिश
मैंने एक बार कहा था मुझे डर लगता है। 
हैप्पी मदर्स डे 

6) हमारे कुछ गुनाहों की सजा भी साथ चलती है
हम अब तन्हा नहीं चलते दवा भी साथ चलती हैं। 
अभी जिन्दा है मां मेरी, मुझे कुछ भी नहीं होगा
मैं जब घर से निकलता हूं, दुआ भी साथ चलती है। 
Happy Mother’s Day

7) नींद अपनी भुलाकर हमको सुलाया, आंसू गिराकर हमको हंसाया, दर्द कभी न देना मेरी मां को जिसे खुद खुदा तुने बनाया। 
मदर्स डे 2022

8) मेरे शब्द से शब्दों की माला तक, 
घर के आंगन से, पाठशाला तक, 
मुझे सब कुछ सिखाती रही
वो मां ही है, जो हमे जिताने के लिए 
हर बार खुद को हराती रही
मदर्स डे की शुभकामनाएं

9) मतलब की दुनिया में, निस्वार्थ प्यार वो करती है। 
मेरी मां कितनी अच्छी है।
Happy Mother’s Day

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!