पंजाब के आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के ठिकानों पर सीबीआई का छापा

मलेरकोटला (पंजाब) : सीबीआई ने बैंक फ्रॉड के एक मामले में शनिवार को आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के मलेरकोटला, लुधियाना समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की. जानकारी के अनुसार, आप विधायक के घर से सीबीआई ने 16.57 करोड़ रुपये बरामद किये हैं. इसके अलावा उनके घर से साइन किए गए 94 कोरे चेक, 88 विदेशी करेंसी और दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं. सीबीआई प्रवक्ता आर. सी. जोशी ने कहा कि आप विधायक के खिलाफ बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधन ने 40 करोड़ रुपये की धांधली की शिकायत की थी और केस दर्ज कराया था.

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि फ्रॉड की आरोपी कंपनी तारा कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ लुधियाना स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. बाद में इस कंपनी का नाम बदलकर मलौध एग्रो लिमिटेड रखा गया. अमरगढ़ क्षेत्र से विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा कंपनी में निदेशक और गारंटीकर्ता थे. इसके अलावा इस केस में विधायक के भाई बलवंत सिंह और कुलवंत सिंह और भतीजे तेजिंदर सिंह, सभी निदेशकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है. एक अन्य कंपनी तारा हेल्थ फूड्स लिमिटेड को भी प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है. सीबीआई ने विधायक के ठिकानों से संपत्तियों के दस्तावेज और कई बैंकों से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं.

यह संयोग है कि आप विधायक के खिलाफ छापेमारी दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद हुई है. फिलहाल सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद पंजाब की आम आदमी की सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!