पुलिस की दरियादिली, डिलीवरी ब्वॉय का दर्द समझा, भीषण गर्मी में साइकिल से पहुंचाता था खाना, चंदा कर दिलाई बाइक

इंदौर। यहां पुलिस का एक नया चेहरा सामने आया है जिससे विजय नगर पुलिस की खूब तारीफ हो रही है. यहां पुलिस ने जय हल्दे नामक एक डिलीवरी ब्वॉय के लिये ऐसा कुछ किया जिसकी हर तरफ चर्चा है. जोमैटो ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में साइकिल से फूड डिलिवर करने वाला 22 साल का लड़का साइकिल से घर-घर खाना पहुंचा था. उसकी परेशानी देखते हुए पुलिस ने उसकी आर्थिक मदद की और उसे मोटरसाइकिल दिलवाई है.

चंदा इकट्ठा कर गिफ्ट की बाइक: विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में रात्रि गश्त के दौरान देखा कि पसीने से लथ-पथ जय हल्दे नामक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय तेज स्पीड से साइकिल चलाते हुए खाने के पार्सल लेकर जा रहा था. उन्होंने उससे, बातचीत की तो पता चला कि वो आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे परिवार से ताल्लुक रखता है और उसके पास मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे नहीं है.’ इसी को देखते हुए पुलिस ने थाने के स्टाफ के साथ मिलकर रुपए इकट्ठे किए और फूड डिलीवरी ब्वॉय को थाने की तरफ से बाइक गिफ्ट की. वाहन डाउन पेमेंट पर खरीदी गई. पुलिस की दरियादिली दूखकर बेहद खुश हुए डिलीवरी ब्वॉय ने पुलिस वालों से वादा भी किया कि बाइक की बाकी किश्तें वो अपने दम पर जमा कराएगा.

डिलीवरी ब्वॉय ने जताया पुलिस का आभार: जय हल्दे इंदौर के मालवीय नगर में रहता है. उसने बताया कि साइकिल पर काम करने की वजह से वे केवल 200 से 300 रुपये रोज कमा पाता है. उसने विजय नगर थाना प्रभारी को बताया कि उसकी मां खाना बनाने जाती है, और पिता दूसरे शहर में काम करते हैं. घर की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से वह भी मेहनत करता है. मोटरसाइकिल दिलाने के लिए पुलिस का आभार जताते हुए हल्दे ने कहा, ‘पहले मैं साइकिल से हर रात भोजन के महज छह से आठ पार्सल पहुंचा पाता था, लेकिन अब मैं बाइक से हर रात 15 से 20 पार्सल डिलिवर कर रहा हूं जिससे आमदनी भी थोड़ी सुधरी है.’

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!