इंसान के सिर पर कैसे उग आया जानवरों जैसा सींग, जब डॉक्टर के पास पहुंचे तो…

बचपन मे आपने दादा-दादी से इंसान के सिर पर सींग उगने की कहानी कई बार सुनी होगी लेकिन क्या आपने किसी इंसान के सिर पर सींग उगे हुए देखा है? किस्से-कहानियों असल जिंदगी में देखने को मिली है. मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहली गांव के रहने वाले 74 साल के श्याम लाल यादव के सिर पर बीते कई साल से एक सींग उगा था जिसे हाल ही में ऑपरेशन के ज़रिए काटा गया है. श्याम लाल यादव के मुताबिक कुछ साल पहले उनके सिर पर लगी चोट के बाद वहां से सींग निकलने लगा।

श्याम लाल यादव को शुरुआत में थोड़ा अटपटा जरूर लगा लेकिन बाद में इसकी आदत पड़ गई. श्यामलाल यादव के मुताबिक उन्होंने कई बार इस सींग को कटवाया लेकिन थोड़े दिन बाद सींग फिर उग आता था. इसके बाद परेशान होकर उन्होंने डॉक्टरों को दिखाना शुरू किया. कहीं डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए तो कहीं इलाज महंगा बताया गया. आखिरकार श्यामलाल यादव पहुंचे सागर के भाग्योदय तीर्थ अस्पताल जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज कर श्यामलाल यादव के सिर से सींग को काटकर अलग कर दिया।

श्याम लाल यादव का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर विशाल गजभिये ने बताया कि श्यामलाल यादव को दुर्लभ सेबासियस हार्न नाम की बीमारी है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में डेविल्स हॉर्न भी कहा जाता है. डॉक्टर गजभिये के मुताबिक उन्होंने सबसे पहले श्यामलाल यादव के सिर का एक्सरे और सीटी स्कैन करवाया ताकि सींग सिर के कितने अंदर तक है इसका पता लग सके. एक्सरे से जब पता चला कि सींग की जड़ें ज्यादा गहरी नहीं है तो फिर उनका ऑपरेशन किया गया।

इस ऑपरेशन में कुछ घंटे लगे लेकिन श्याम लाल यादव को सिर पर उगे सींग से छुटकारा मिल गया. वहीं सिर पर उगे सींग को सफल ऑपेरशन कर अलग करने वाले डॉक्टर विशाल गजभिये ने कहा कि वे जल्द ही इस केस को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी में पब्लिश करने के लिए भेजेंगे क्योंकि अब तक ऐसा केस उनके पास पहले कभी नहीं आया है

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!