कैलाश विजयवर्गीय ने बिजली जाने पर दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस ने दिया जवाब MP में भी यही हाल

भोपाल। दिल्ली में मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की मीटिंग हुई. मीटिंग में शामिल होने पार्टी के कई बड़े नेता दिल्ली पहुंचे. पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी इस बैठक में शामिल होने 1 दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गए थे. उन्होंने बुधवार को रात ढ़ाई बजे एक ट्वीट किया जिसमें दिल्ली सरकार पर निशाना साधा था. जिसमें उन्होंने पिछले 1 घंटे से लाइट न होने का जिक्र किया था. इस पर कांग्रेस ने चुटकी ली है.

विजयवर्गीय ने लिखा ‘मच्छर मार रहा हूं’: बुधवार रात 2.30 बजे किए गए अपने ट्वीट में कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा कि- मैं दिल्ली में हूं. यहां पिछले 1 घंटे से लाइट नहीं है. खिड़की खोली तो हवा के साथ मच्छर भी आ गए हैं. अंधेरे में मच्छर मार रहा हूं. सुबह स्कोर बताऊंगा. जय हो फ्री बिजली वाली सरकार.

कांग्रेस ने किया तंज: कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने विजयवर्गीय के इस ट्वीट को हाथों हाथ लिया और तंज कसते हुए कहा- कैलाश जी, मध्यप्रदेश में भी यही स्थिति है. अंतर यह है कि यहां जनता दिन में भी मच्छर मार रही है, रोज स्कोर बढ़ रहा है. घंटों बिजली गायब है. जय हो 24 घंटे बिजली देने वाली सरकार की.

नरोत्तम मिश्रा को भी किया टारगेट: सलूजा ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा- सुना था कि भाजपा के तमाम नेता आज दिल्ली में 2023 का रोडमैप बनाने गए हैं, लेकिन ये क्या, ये तो वहां जाकर मच्छर मार रहे हैं. नरोत्तमजी आप भी एक दिन पहले गए हैं. आपने कितने मारे…? अब जब तक मामाजी हैं, आप लोगों को मच्छर ही मारने हैं. स्कोर आज मामाजी पूछ लेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!