ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन मारा गया, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की पुष्टि

ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) के बेटे हमजा बिन लादेन (Hamza bin Laden) के मारे जाने की खबर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह जानकारी दी. न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, व्हाइट हाउस (White House) ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर बताया कि अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के वारिस हमजा बिन लादेन को अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर आतंकवाद निरोधी कार्रवाई के तहत मार गिराया गया।

मार्च 2019 में, अमेरिका ने हमजा पर 10 लाख डॉलर के इनाम घोषित किया था. व्हाइट हाउस ने कहा, “यह ऑपरेशन अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में हुआ. हमजा बिन लादेन का खात्मा होने से अल-कायदा कमजोर होगा।

हमजा ने अंतिम बार अपना सार्वजनिक बयान अलकायदा के जरिये 2018 में रिलीज किया था. अपने उस संदेश में, हमजा ने सऊदी अरब को धमकी दी थी और वहां के लोगों को विद्रोह के लिए भड़काया था. सऊदी अरब ने इसी साल मार्च में हमजा की नागरिकता रद्द कर दी थी. हमजा, ओसामा बिन लादेन की 20 संतानों में 15वीं संतान था. वह ओसामा की तीसरी पत्नी का बेटा था. दरअसल, मई 2011 में ओसामा की मौत के बाद से उसकी तीन पत्नियां और बच्चे सउदी अरब में शरण लेने के लिए पहुंचे थे लेकिन हमजा का ठिकाना सउदी अरब में रहना विवादों का विषय रहा।

अमेरिकी मीडिया ने यूएस के इंटेलीजेंस अधिकारियों के हवाले से पिछले महीने अगस्त की शुरुआत में ही बताया था कि हमजा की मौत दो साल पहले एक ऑपरेशन के दौरान हो गई थी. इस ऑपरेशन अमेरिका ने भी हिस्सा लिया था लेकिन ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सार्वजनिक रूप से अभी तक इससे इनकार करते रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!