इंदौर में तीन दिवसीय दौरे पर डीजीपी, पहले दिन ताबड़तोड़ मीटिंग्स, अफसरों को सराहा

इंदौर। मध्यप्रदेश पुलिस के नए डीजीपी तीन दिवसीय दौरे पर इंदौर आए हुए हैं. डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने इंदौर पुलिस कमिश्नरी में हो रहे कामकाज को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की. मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया सुधीर कुमार सक्सेना मंगलवार को पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे. डीजीपी कमिश्नरी लागू होने के बाद पहली बार इंदौर आए. बैठक में एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी बुलाया गया. डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराधियों पर समीक्षा बैठक की. इसके साथ ही डीजीपी ने पुलिस कंट्रोल रूम का दौरा कर निरीक्षण भी किया.

माफिया के खिलाफ कार्रवाई : समीक्षा बैठक के बाद डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने बताया कि अपराध, कानून व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी लेकर विस्तृत समीक्षा की गई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है माफिया के विरुद्ध कार्रवाई, महिला अपराधों के खिलाफ कार्रवाई. डीजीपी ने इंदौर पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि यहां सभी अधिकारी और कर्मचारी इन सभी प्राथमिकताओं के लिए अच्छा काम कर रहे हैं और बहुत सारे नवाचार इंदौर पुलिस ने किए हैं. इसमें काफी अच्छी सफलता उन्होंने अर्जित की है. डीजीपी ने कहा कि इसी तरह आने वाले समय में भी एक पारदर्शी और जुनून मुखी पुलिस प्रशासन इंदौर की जनता को उपलब्ध हो सके, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

लगातार बैठकें चलीं : डीजीपी सोमवार रात को इंदौर पहुंच गए थे. इसके बाद मंगलवार सुबह 10 बजे वह पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचे. उन्होंने इंदौर जिले के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक शुरू की. करीब 2 बजे तक डीजीपी ने पुलिस कमिश्नरी सिस्टम के अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें विभिन्न तरह के दिशा-निर्देश दिए. इसके बाद उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों की बैठक ली. इस बैठक का दौर भी काफी लंबा चला.

अब निकलेंगे फील्ड में : अब अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह से अधिकारियों ने उन्हें बैठक में जानकारी दी है, उसके मुताबिक अब आने वाले दिनों में वह विभिन्न थानों का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का भी जायजा ले सकते हैं. पहला दिन तो डीजीपी ने अधिकारियों के बीच बिताया और अब दो दिन में डीजीपी किस तरह से आगे मैदान में डटे अधिकारियों से रूबरू होते है, यह देखने लायक रहेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!