डार्क सर्कल्स हटाने के सबसे आसान उपाय

डार्क सर्कल्स केवल महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी एक बड़ी समस्या बन गई है। डार्क सर्कल्स होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे नींद ना पूरी होना, पानी की कमी, तनाव लेना, हॉर्मोन्स में बदलाव, जेनेटिक समस्या, बढ़ती उम्र, आदि।  डार्क सर्कल्स कम करने के लिए सबसे पहले भरपूर नींद लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन इनसे छुटकारा पाने के लिए घर में रखी कुछ चीजें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। जिनकी मदद से आप आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को आसानी से दूर कर सकते हैं।

टमाटर और नींबू – त्वचा के लिए टमाटर और नींबू दोनों ही बेहद फायदेमंद होते हैं। इन दोनों को मिलाकर डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। एक चम्मच टमाटर का रस और थोड़ा नींबू का रस मिला लें और आंखों के नीचे लगाकर 10 मिनट बाद धो लें।

आलू – आलू भी काले घेरों को कम करने के लिए असरदार होता है। इसके लिए आलू को कद्दूकस कर जितना हो सके, जूस निकाल लें और रूई की मदद से आंखों के नीचे लगा लें। इसके अलावा आप आलू का स्लाइस काटकर भी आंखों के नीच मल सकते हैं।

ठंडा दूध – रूई का गोला लें और उसे ठंडे दूध में भिगोकर आखों के नीचे लगभग 15 से 20 मिनट लगाकर छोड़ दें। ध्यान रहे कि डार्क सर्कल वाला पूरा एरिया अच्छे से ढका हो। इसे आप दिन में दो बार भी कर सकते हैं।

संतरे का रस – विटामिन सी से भरपूर संतरा त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। काले घेरों के लिए आप संतरे का रस लें और उसमें कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाकर आंखों के नीचे लगा लें।

खीरा – यह सबसे आसान और साथ ही असरदार उपाय भी है। खीरा काटकर उसकी स्लाइस आंखों पर लगभग 15 मिनट के लिए रखकर लेट जाएं और फिर ताजे पानी से धो लें। इससे ताजगी भी महसूस होती है और काले घेरे भी हल्के होने लगते हैं।

गुलाबजल – ठंडे दूध की तरह गुलाबजल भी बहुत असरदार होता है। इसके लिए रूई के गोले को गुलाबजल में भिगोएं और आंखों पर 15 मिनट तक रख लें। बाद में आंखों को ठंडे पानी से धो लें।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!