झांसी में आपसी सहमति से मंदिर और मस्जिद से उतारे गए लाउडस्पीकर

झांसी: वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के समय से चली आ रही गंगा-जमुनी तहजीब को झांसी के लोग आज भी विरासत के तौर पर संभाले हुए हैं. यहां धर्म के नाम पर दंगा करवाने वालों के मंसूबों को झांसी ने हमेशा कौमी एकता की मिसाल कायम कर कामयाब नहीं होने दिया है. यही वजह है कि यहां आज तक धर्मों के नाम पर कोई फसाद नहीं हुआ. इसी क्रम में सरकार के आदेशों का पालन व सांप्रदायिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए झांसी में भी विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को उतारा जा रहा है.

यहां बड़ा गांव कस्बे में मंदिर-मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को उतारा गया. धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों ने इसपर कहा कि अब वे ऐसे साउंड का उपयोग करेंगे, जिससे आवाज परिसर के बाहर न जाए. बता दें कि देश के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर पर जारी विवाद के दरमियान उत्तर प्रदेश सरकार ने नया आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक अब बिना इजाजत अब लाउडस्पीकर और माइक नहीं लग पाएंगे.

वहीं, जो लाउडस्पीकर और माइक पहले से लगे हैं, उनके लिए शर्त रखी गई है कि उनकी आवाज परिसर के बाहर नहीं आनी चाहिए. इसके बाद, झांसी के बड़ा गांव स्थित सुन्नी जामा मस्जिद से लाउडस्पीकर उतारे गए तो दूसरी ओर रामजानकी मंदिर से भी प्रबंधकों ने लाउडस्पीकर उतार दिए. मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद ताज आलम ने बताया कि लाउडस्पीकरों को उतारने के लिए कहा गया था. ऐसे में हमने सरकारी आदेशों का पालन करते हुए लाउडस्पीकरों को उतार दिया है.

उन्होंने कहा कि अब हम ऐसे माइक व लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल करेंगे, जिसकी आवाज मस्जिद परिसर के बाहर न जाए. वहीं, राम जानकी मंदिर के महंत श्याम मोहन दास ने कहा कि, ‘हम दोनों समुदाय के लोगों ने पहले बैठकर आपसी बातचीत की और उसके बाद हमने यह निर्णय लिया कि सरकार की ओर से दिए गए आदेश की हम पालन करते हुए अपने मंदिर-मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरेंगे और इसी के तहत हमने आज लाउडस्पीकरों को उतारा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!