300 साल पुराने शिव मंदिर पर चला बुलडोजर, बीजेपी ने पूछा- यही है कांग्रेस का सेक्युलरिज्म

अलवर : अलवर के राजगढ़ में 3 मंदिरों के तोड़े जाने का मामला सामने आया है. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी, राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है. भाजपा के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने इस मामले को लेकर कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने कहा कि करौली और जहांगीरपुरी पर आंसू बहाना और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना, यही कांग्रेस का सेक्युलरिजम है.

बता दें कि, अलवर के राजगढ़ में मास्टर प्लान के तहत ढाई सौ से 300 साल पुराने तीन मंदिरों को ध्वस्त किया गया है. हिंदू संगठनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है. इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. ध्वस्तीकरण ड्राइव में देवी देवताओं की मूर्तियां खण्डित होने से लोग नाराज और परेशान हैं. इसके विरोध में लामबंद हुए लोगों को पुलिस ने बलपूर्वक साइट से हटाया.

11

ट्वीट..

मंदिरों का ध्वस्तीकरण अभियान चर्चा का विषय बन गया है. 17 अप्रैल से लगातार इस तरह के मामले राजगढ़ में सामने आ रहे हैं. हिंदू संगठनों ने अपना विरोध प्रकट करते हुए राजगढ़ विधायक जोहरी लाल मीणा, एसडीएम केशव कुमार मीणा और नगर पालिका के ईओ बनवारी लाल मीणा पर साजिश का आरोप लगाया है. उनका मत है कि ऐसी ड्राइव दंगा भड़काने के लिए चलाई जा रही है. लोगों का कहना है कि उन्होंने राजगढ़ थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस ने एफ आई आर दर्ज नहीं की है. राजनीतिक रसूख के चलते पुलिस पूरा मामला दबाने में लगी है.

विरोध में थाने पहुंचे हिंदू संगठन: इस पूरी कार्रवाई के विरोध में हिन्दू संगठनों ने थाने पहुंच कर रोष जाहिर किया. बढ़ते विवाद को देखते पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम को हस्तक्षेप करना पड़ा. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वो असंतुष्टों से मिलकर उन्हें समझाने का प्रयास करेंगी. दूसरी तरफ राजगढ़ में लगातार हिंदू संगठनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!