बीजेपी की धर्म-जाति आधारित सर्वे पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की धर्म और जाति आधारित सर्वे पर घमासान छिड़ गया है. एक तरफ कांग्रेस इस मुद्दे पर बीजेपी को घेर रही है. सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी के इस सर्वे पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी अब छत्तीसगढ़ में अपने विधायकों और सांसदों के टिकट को काटने की तैयारी कर रही है. जबकि बीजेपी ने इस सर्वे को लेकर अलग तर्क दिया है. बीजेपी का कहना है कि इस सर्वे से हम यह पता करेंगे के कि किस वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का कितना लाभ मिला है. कांग्रेस के इस विरोध पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने कांग्रेस पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है.

माहौल बिगाड़ रही कांग्रेस: धर्म के आधार पर सर्वे और कांग्रेस के आरोपों पर सुनील सोनी ने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर सर्वे करने का मकसद यही है कि हम यह पता करेंगे की किस व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का कितना लाभ मिला? इसकी जानकारी जुटाई जाएगी. हम चाहते हैं कि बाबा साहब अंबेडकर की व्यवस्था पर काम हो, लोगों को न्याय मिले. साम्प्रदायिकता का आरोप लगाकर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है.

कांग्रेस शिष्टाचार भूली: सांसद सुनील सोनी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे को लेकर कहा कि हाईवे और सड़कों के शिलान्यास में सिर्फ मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाई गई थी.केंद्रीय मंत्री की तस्वीर तक नहीं लगाई गई. नितिन गडकरी के स्वागत में सामान्य शिष्टाचार भी नहीं अपनाया गया. यहां तक कि एयरपोर्ट पर कोई मंत्री को रिसीव करने तक नहीं पहुंचा. सुनील सोनी ने कांग्रेस पर शिष्टाचार भूलने का आरोप लगाया.

बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस न सोचे: सांसद सुनील सोनी ने कहा कि बीजेपी में किसको टिकट मिलेगा, किसकी टिकट कटेगी. इसकी चिंता कांग्रेस न करे. जैसी स्थिति कांग्रेस की सरकार में हो गई है. कांग्रेस जिसे भी टिकट देगी. उसका हारना तय है. अपराधियों को लगने लगा है कि उनकी सरकार है. वहीं, छत्तीसगढ़ में एथेनॉल प्लांट की अनुमति के पेच और सरकारी योजनाएं लागू करने को लेकर उन्होंने कहा कि एथेनॉल प्लांट को लेकर कोई काम नहीं हुआ है. राज्य सरकार इस पर भ्रम फैला रही है. केंद्र से अनुमति को लेकर नितिन गडकरी से मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत बातचीत भी हुई है. सरकार भ्रम फैलाने के बजाय काम करे तो बेहतर है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!