त्वचा के चकत्ते के जेनेटिक फिंगरप्रिंट हो सकते हैं इलाज में मददगार, जानिए कैसे

चकत्ते त्वचा की कोशिकाओं के एक निष्क्रिय अंग समझे जा सकते हैं. आपकी त्वचा में अलग-अलग प्रकार की दर्जनों कोशिकाएं होती हैं, जिनमें रक्त वाहिकाएं, तंत्रिकाएं और त्वचा की प्रतिरक्षा प्रणाली बनाने वाली कोशिकाएं भी शामिल है. दशकों से चिकित्सक. चकत्तों का निदान करने के लिए अपनी आंखों पर ही निर्भर रहे हैं, लेकिन माइक्रोस्कोप से भी त्वचा के नमूने की संरचनागत बनावट की जांच करके त्वचा संबंधी सामान्य समस्याओं का पता लगाया जा सकता है. हालांकि कई ऐसे प्रकार के चकत्ते होते हैं, जिनके बीच स्पष्ट अंतर बता पाना मुश्किल हो जाता है.

आणविक स्तर पर जांच से चकत्तों के बीच अंतर अधिक स्पष्ट हो जाता है, लेकिन प्रौद्योगिकी संबंधी सीमाओं के कारण त्वचा के चकत्तों की आणविक जांच सामान्य रूप से अपनाई जाने वाली प्रक्रिया नहीं है. इस बारे में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के त्वचा विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर रेमंड जे चो बताते हैं कि, ‘मैं और मेरे सहयोगी, एक नए दृष्टिकोण का उपयोग करके त्वचा पर चकत्ते की आनुवंशिक प्रोफाइल का विश्लेषण करने और मात्रात्मक रूप से उनके मूल कारणों का निदान करने में सफल रहे.’ पारंपरिक आनुवंशिक विश्लेषण के तहत लाखों कोशिकाओं में हजारों जीन की गतिविधि का औसत निकालकर जांच की जाती है लेकिन त्वचा, कोशिकाओं का एक जटिल मिश्रण है. इन कोशिकाओं के प्रकारों को एक समूह में समेटना मुश्किल है.

हाल में विकसित एकल-कोशिका आरएनए अनुक्रमण ने वैज्ञानिकों को त्वचा की हर प्रकार की कोशिका की पहचान को संरक्षित करने में सक्षम बनाया है. इसपर प्रोफेसर रेमंड ने बताया कि ‘मैंने और मेरे सहयोगियों ने इस दृष्टिकोण का उपयोग करते हुए 31 रोगियों की त्वचा के नमूनों से 158,000 से अधिक प्रतिरक्षा कोशिकाओं को अलग किया. हमने प्रत्येक रोगी के लिए विस्तृत आणविक ‘फिंगरप्रंट’ बनाने के लिए इन हरेक कोशिका में से लगभग 1 हजार जीन की गतिविधि को मापा.’ इन फिंगरप्रिंट के विश्लेषण के बाद हम हर चकत्ते में मौजूद प्रतिरोधी कोशिकाओं की विशिष्ट आनुवंशिक अनियमितताओं का पता लगाने में सफल रहे

उन्होंने आगे बताया कि, ‘हमने यह भी पाया कि हमने जिस निदान का अनुमान लगाया, कुछ मरीजों को उसके अनुसार उपचार से लाभ हुआ. इसका अर्थ यह है कि हमारे इस अनुसंधान को और जांच के लिए विस्तार दिया जा सकता है. हमारे अध्ययन को चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के लिए उपलब्ध कराने के लिए, हमने ‘रैशएक्स’ नामक वेब डेटाबेस विकसित किया है जिसमें विभिन्न चकत्तों के आनुवंशिक फिंगरप्रिंट शामिल किए गए हैं. इस डेटाबेस की मदद से चिकित्सक अपने मरीजों के चकत्तों की आनुवंशिक प्रोफाइल की हमारे डेटाबेस में उपलब्ध समान प्रकार की प्रोफाइल से तुलना कर सकते हैं. इसमें बारीकी से मेल खाने वाले आनुवंशिक फिंगरप्रिंट से यह पता चल सकता है कि उनके रोगी के चकत्तों का कारण क्या है और उनका संभावित उपचार क्या है. हमारी ‘रैशएक्स’ परियोजना शुरू में केवल दो सामान्य प्रकार के चकत्तों सोराइसिस और एक्जिमा (खाज) पर केंद्रित है, लेकिन और वैज्ञानिकों के सहयोग से तथा नए डेटा में योगदान देने से इस डेटाबेस को विस्तार मिलेगा.’

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!