इंदौर में खंडवा रोड पर डंपर ने छह लोगों को कुचला, तीन की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

इंदौर। इंदौर में एक्सीडेंट के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. इसी कड़ी में एक और मामला सामने आया है. इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में खंडवा रोड पर एक डंपर ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. तीन लोगों की हालत गंभीर है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इंदौर में रहने वाले परिजन एक रिश्तेदार की शादी समारोह में भाग लेकर वापस इंदौर आ रहे थे कि ये हादसा हो गया.

पेड़ के नीचे खाना खा रहे थे : सूत्रों के अनुसार परिवार के 6 लोग रास्ते में पेड़ के नीचे छांव देखकर रुके और भोजन कर रहे थे. इसी दौरान अंध गति से आ रहे डंपर ने 3 लोगों को रौंद दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल पर डंपर चालक डंपर को छोड़कर भाग निकला. सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायलों को एमवाय अस्पताल भेजा. पुलिस ने मर्ग कायम कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है. इंदौर के रहने वाले एक ही परिवार के ये लोग सनावद से अपने रिश्तेदार के घर शादी से वापस लौट रहे थे.

शादी समारोह से लौट रहे थे : बताया जा रहा है कि सनावद से इंदौर आने के दौरान सभी लोग खंडवा रोड पर एक पेड़ के नीचे बैठे और भोजन करने लगे. इस बीच तेज गति से आ रहे डंपर ने सभी को रौंद दिया. मरने वालों में गबरु, अनीता और गबरु की 10 वर्षीय बेटी सारिका शामिल है. घायलों का उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है. सभी लोग अपने रिश्तेदार के घर शादी में 2 दिन पहले थे. बता दें कि इंदौर में लगातार एक्सीडेंट के मामलों में इजाफा हो रहा है. बढ़ते एक्सीडेंट के मामलों को रोकने के लिए पुलिस कई तरह के जतन भी कर रही है, लेकिन हादसे नहीं रुक रहे.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!