राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मां नर्मदा को चढ़ाई चुनरी, पूजा अर्चना के बाद केवटों का किया सम्मान

देवास। मां नर्मदा का पूजन करने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सोमवार को देवास के नेमावर पहुंची. मां नर्मदा के नाभि स्थल पर भगवान सिद्धनाथ का पूजन अर्चन कर मां नर्मदा को चुनरी भी चढ़ाई. इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल और वन मंत्री विजय शाह सहित कई नेता इस आयोजन में शामिल हुए.

केवट समाज का सम्मेलन और मां नर्मदा की हो रही है परिक्रमा: देवास से मां नर्मदा समर्पण परिक्रमा यात्रा प्रारंभ की गई है. यात्रा में महामंडलेश्वर ईश्वरानंद उत्तम स्वामी जी के साथ तपन भौमिक, सीएम शिवराज सिंह चौहान के बड़े भाई नरेंद्र चौहान के अलावा 182 महिला पुरुष मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं. इसी यात्रा के दौरान पड़ाव पर कई तरह के आयोजन व उत्तम स्वामी जी ग्रामीणों से संवाद भी कर रहे हैं. इसी के दौरान नेमावर में केवट समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इसी सम्मेलन में शामिल होंने वसुंधरा राजे यहां पहुंची थी. यहां पहुंचकर उन्होंने नर्मदा के घाट पर पूजा की और कन्याभोज कराकर मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाई. उन्होंने घाट पर मौजूद केवटों का तिलककर सम्मान भी किया.

सिंधिया को भेंट किया गया चांदी का मुकुट: इस दौरान कई कार्यकर्ताओं व राजस्थान से आए उत्तम स्वामी जी के शिष्यों से मुलाकात के बाद इंदौर के बंसल परिवार ने वसुंधरा राजे सिंधिया को चांदी का मुकुट भी भेंट किया. जिसे स्वीकार करने के बाद उन्होंने इसे राजस्थान के एक मंदिर को समर्पित कर दिया. नेमावर में हुए इस आयोजन को लेकर सिंधिया ने उत्तम स्वामी और स्थानीय गोटेगांव के विधायक आशीष शर्मा का आभार जताया और उन्हें आशीर्वाद दिया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!