एमपी में झुलसाने वाली गर्मी: खजुराहाे और नौगांव में पारा 44 डिग्री पर पहुंचा, जानिये कब मिलेगी गर्मी से राहत

भोपाल। मध्यप्रदेश में गर्मी का दौर लगातार जारी है. तीन दिन की राहत के बाद तापमान फिर बढ़ने लगा है. सोमवार की सुबह 9 बजे राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा. इंदौर का 30, ग्वालियर का 34 और जबलपुर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि मप्र के मौसम काे प्रभावित करने वाली अन्य काेई मौसम प्रणाली अभी सक्रिय नहीं है. मंगलवार 19 अप्रैल के बाद से तापमान में गिरावट की संभावना है.

खजुराहो और नौगांव में पारा 44 डिग्री सेल्सियस: रविवार को मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में एक डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. जबकि सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहाे एवं नौगांव में रहा. राजगढ़ की रात सबसे गर्म रही. वहीं भोपाल का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. रविवार को प्रदेश के किसी भी शहर में लू नहीं चली.

एमपी के उत्तर पश्चिमी हिस्से से गुजर रही ट्रफ लाइन: मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है. एक ट्रफ लाइन भी मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिमी हिस्से से गुजर रही है. जिसके असर से रविवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे. लेकिन गर्मी लोगों को झुलसाती रही. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, खरगोन, खंडवा जिलों में लू चलने की संभावना है. यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

अप्रैल के पहले हफ्ते में थी भीषण गर्मी: इससे पहले अप्रैल के पहले हफ्ते में प्रदेश में गर्मी के तेवर काफी तीखे थे. कई जिलों में तेज धूप लोगों को झुलसा रही थी. नौगांव में जहां तीव्र लू चली, वहीं रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, टीकमगढ़, सागर, दमोह, भोपाल, राजगढ़, रतलाम, ग्वालियर, दतिया एवं गुना जिलों में लू चलने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा.

सामान्य रहेगा मानसून: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून को लेकर पहले ही भविष्‍यवाणी कर दी है. विभाग ने कहा कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान देश में सामान्य बारिश होने की संभावना है. जून से सितंबर के बीच 868.6 मिमी. बारिश होने के आसार हैं. निजी एजेंसी ने भी ‘सामान्‍य’ मानसून की बात कही है. उसके मुताबिक सामान्‍य बारिश की 65 प्रतिशत उम्‍मीद है. बारिश भारत के कृषि क्षेत्र के लिए अच्‍छा संकेत है. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!