अब भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के लिए चलेंगी सीएनजी बसें

भोपाल । राजधानी भोपाल, इंदौर ग्वालियर और जबलपुर में सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। भोपाल-इंदौर में एक साल के भीतर 1200 से अधिक सीएनजी बसें चलने लगेंगी। इनमें से 700 बसें चलाने के लिए टेंडर जारी हो गए हैं, जबकि ग्वालियर जबलपुर के लिए सीएनजी बसें चलाने के संबंध में प्रस्ताव बनाया जा रहा है। यहां फिजिबिलिटी सर्वे के आधार पर सरकार जल्द ही निर्णय लेगी।
शहरों में ये बसें पीपीपी मोड पर चलाई जाएंगी। बस चलाने के लिए अनुमति उन्हीं ऑपरेटर्स को दी जाएगी, जो कम किराए पर बसें संचालित कर सकें। ऑपरेटर्स को बसें खरीदने के लिए सरकार अनुदान भी देगी और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट की व्यवस्था रहेगी।

मिडी बसें चलाने पर विचार
भोपाल में 300 सीएनजी बसों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। अगले महीने 235 सीएनजी बसें और खरीदी जाएंगी। इंदौर में 400 बसें खरीदने टेंडर जारी हुए हैं। 300 बसों के लिए टेंडर जून तक जारी होंगे। सरकार ज्यादातर मिडी बसें चलाने पर विचार कर रही है, ताकि यातायात प्रभावित न हो।

स्कूल वाहनों का दोगुना किराया
उधर, अभिभावकों को कहीं से भी निजात नहीं मिल पा रही है। पेट्रोल डीजल की आड़ लेकर स्कूल बसों के किराया में चालीस फीसदी तक वृद्धि कर दी गई है। पहले से ही शिक्षा माफियाओं की कमीशनखोरी से परेशान अभिभावकों को अब स्कूल बस, स्कूल ऑटो,स्कूल वेन के मनमाने किराए से जूझना पड़ रहा है। मनमाने तरीके से वसूल रहे किराये की जांच करने और मनमानियों पर अंकुश लगाने वाले जिम्मेदारों को भी अभिभवकों की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!