डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती उत्सवी वातावरण में अपार उत्साह, श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाई गई

इंदौर :संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती आज उनकी जन्मस्थली अम्बेडकर नगर महू में पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके जन्म स्थली पर बने भव्य स्मारक में पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री चौहान ने स्मारक पर बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।


मुख्यमंत्री चौहान ने स्मारक स्थल पर बाबा साहब के अस्थि कलश के दर्शन किए और पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन से जुड़े पंचतीर्थ के प्रमुख स्थानों को तीर्थ दर्शन यात्रा से जोड़ा जाएगा। श्रद्धालुओं को राज्य शासन के खर्च पर इन तीर्थों की नि:शुल्क यात्रा ट्रेन के माध्यम से करायी जायेगी। यात्रियों के लिये भोजन, भ्रमण और ठहरने आदि का सभी खर्च राज्य शासन द्वारा उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर नगर महू में बने जन्म स्मारक में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यथोचित स्थान पर धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को राजस्व भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के बताए मार्गों व सिद्धांतों पर चलकर शासन का संचालन किया जा रहा है। समाज के वंचित वर्ग को सामान्य स्तर पर लाने में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज है कि हम सामाजिक न्याय और समरसता पर चलकर एक बेहतर शासन व्यवस्था दें। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता एक मूल मंत्र है। हमारा प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों को न्याय मिले और समरसता का समाज में वातावरण रहे। उन्होंने कहा कि समाज में जो अंतिम छोर पर है वह हमारे लिए पहले हैं। चौहान ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का मूल मंत्र दिया था। इस मूल मंत्र को आत्मसात कर हम उनके सपनों को साकार कर सकते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। समतामूलक समाज की स्थापना की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर नगर महू पवित्र भूमि है। यहाँ से डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर, टंट्या मामा सहित अन्य विभूतियों का जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के आदर्शों और सिद्धांतों पर हमें चलना होगा। उनके आदर्श और सिद्धान्त पर चलकर बुद्धिमान तथा ज्ञानवान बनकर हम राष्ट्रहित के अधिक से अधिक कार्य करें। संगठित रहें। मेहनत और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र विकास में भागीदार बनें। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्मारक समिति के सचिव राजेश वानखेड़े ने स्वागत भाषण दिया।

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार एवं महू के सांसद छतर सिंह दरबार, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार, विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर, भन्ते सुमित बोधि, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी सहित जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!