आंगनबाड़ी केंद्र पर मासूम बच्ची की अचानक मौत:टीकाकरण

मुरैना – बानमौर थाना क्षेत्र के  वार्ड नंबर 10 में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर एक पांच माह की मासूम दूधपीती बच्ची राधिका लाक्षाकार पुत्री पवन लाक्षाकार की टीकाकरण के दौरान इंजेक्शन लगाने के बाद अचानक उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने बानमौर  पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बानमौर थाना  पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पवन लाक्षाकार की सदर बाजार कस्बे में चूड़ियां बेचने की दुकान है। पीड़ित परिवार के पवन लाक्षाकार ने बताया है कि वह अपनी बच्ची राधिका लाक्षाकार को वार्ड नंबर 10 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण के लिए 12 सितंबर की दोपहर करीब 12:00 बजे ले गया। जहां पर एएनएम गीता राजपूत द्वारा उसके कूल्हे में इंजेक्शन लगा दिया गया।इंजेक्शन लगाने के  5 घंटे के बाद ही बच्ची को बुखार आ गया। सुबह बच्ची की माँ ने जगाया तो  देखा की उसकी मौत हो चुकी थी।इसके बाद बच्ची को सुबह अस्पताल में लेकर पहुँचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम राधिका अपने माता पिता की पहली बेटी थी।पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची को ग्वालियर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।    

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!