जब फ्लाइट में महंगाई पर कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी को घेरा, मिला जवाब- झूठ मत बोलो

नई दिल्ली: महंगाई के मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है. हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है. इसका असर अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम पर भी पड़ा है. इसी बीच कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा का आमना-सामना केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से एक सफर के दौरान हुआ. यह पूरी घटना दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट में सफर के दौरान की है. जिसमें नेट्टा डिसूजा तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्रीय मंत्री से सवाल करती नजर आईं.

डिसूजा ने इस घटना का वीडियो ट्वीट किया. उन्होंने मोबाइल फोन से पूरी बातचीत को रिकॉर्ड किया. उन्होंने ट्वीट किया कि गुवाहाटी जाते वक्त मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी से आमना-सामना हुआ. जब मैंने उनसे एलपीजी की असहनीय तेजी से बढ़ती कीमतों के बारे में पूछा, तो उन्होंने इसका ठीकरा टीका, राशन और यहां तक ​​​​कि गरीबों पर फोड़ दिया. वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस नेता ईरानी से सवाल कर रही हैं. इस बीच ईरानी कहती हैं कि आप मेरा रास्ता रोक रही हैं. वहीं रसोई गैस की कमी को लेकर जब उन्होंने सवाल किया तो केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्लीज झूठ मत बोलिए.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!