बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा, महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण कार्य को बताया कांग्रेस सरकार का काम

उज्जैन। प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा रविवार को महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पूजन अर्चन किया. इस दौरान वाड्रा के साथ नागदा से कांग्रेस के विधायक दिलीप गुर्जर और अन्य स्थानीय कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे. वाड्रा ने महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण को लेकर कहा कि हमारी सरकार के कारण काम दिख रहा है, वहीं उन्होंने महंगाई को लेकर भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा.

महाकाल मंदिर पहुंचे वाड्रा, नंदी के कान में अपनी मुराद: रविवार को बाबा महाकाल के दरबार में गांधी परिवार के दामाद और बिजनेस मेन राबर्ट वाड्रा ने पूजन अर्चन किया. वाड्रा ने गर्भगृह से भी भगवान के दर्शन किए, नंदी हाल में उन्होंने नंदी के कान में अपनी मुराद बताई. महाकाल मंदिर के दर्शन के बाद वाड्रा ने अंगारेश्वर मंदिर में भी पूजा की, जहां उन्होंने 20 मिनिट तक पूजन अर्चन किया.

सरकार अपने बारे में सोचेगी, आम लोगों के बारे में नहीं: महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए वाड्रा ने कहा की महाकाल मंदिर में आज जो कुछ भी विकास दिख रहा है वो कांग्रेस सरकार का किया हुआ है. बीजेपी की सरकार ने कोई काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि यहां देश भर से लोग आते हैं इसलिए मंदिर में और विकास होना चाहिए. इस दौरान वाड्रा ने केंद्र सरकार पर भी निशाने साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अभी और महंगाई बढ़ाएगी क्योंकि ये लोग अपने बारे में सोचते हैं, आम लोगो के बारे में नहीं सोचेंगे. वाड्रा ने ये भी बताया कि आज महाकाल भगवान से उन्होंने प्रार्थना की है कि देश आगे बढ़े और प्रगति हो. उन्होंने कोविड के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की है.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!