छिंदवाड़ा रामनवमी रैली में बड़ा हादसा: डीजे वाहन के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 7 लोग झुलसे, कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जख्मी

छिंदवाड़ा। रामनवमी के मौके पर छिंदवाड़ा में एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, रामनवमी की रैली निकल रही थी जिसमें डीजे वाहन में कुछ लोग झंडा लेकर चढ़े हुए थे. इसी दौरान झंडे का पाइप बिजली के तार से टकरा गया और वाहन में करंट फैल गया. इस घटना में 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

ऐसे हुआ हादसा: राम नवमी के अवसर पर निकाले जा रहे चल समारोह के साथ चल रहे डीजे वाहन में एक व्यक्ति झंडा लेकर बैठा था, जिसमें लोहे का पाइप भी लगा था. इस दौरान शहर के चार फाटक पर पाइप के हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने और हाईटेंशन करंट लगने वाहन में बैठे हुए सात लोग बुरी तरह घायल हो गए. फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

तीन की हालात नाजुक: डीजे वाहन में करंट फैलने से सात अन्य लोगों को भी नुकसान पहुंचा है जिनमें से तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घायलों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा पाल राहुल पाल अभिषेक गुप्ता जगदीश चंद्रवंशी और अनु शिवहरे शामिल हैं.

किरकिरा हुआ जश्न का मजा: देश भर में आज रामनवमी मनाई जा रही है, इसी कार्यक्रम के तहत आज छिंदवाड़ा में भी जुलूस निकाला गया. जुलूस शहर के मुख्य रास्तों से होता हुआ चार फाटक पहुंचा. रैली में रथ में भगवान राम की प्रतिमा विराजमान की गई, वहीं पीछे-पीछे उनके अनुनायी पैदल, बाइक और गाड़ियों के साथ निकले. हालांकि हादसे के बाद जश्न का मजा किरकिरा हो गया.

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!