भोपाल-नागपुर हाईवेः 138 टायर वाले ट्रॉले का वजन नहीं सह पाया अंग्रेजों के जमाने का पुल, 157 साल बाद टूटा

बैतूल। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे-69 पर सुखतवा नदी पर बना पुल रविवार को टूट गया. 40 फीट ऊंचे इस पुल का निर्माण कार्य ब्रिटिश शासन काल में कराया गया था. पुल टूटने से नेशनल हाईवे पर जाम लगा गया. पुल से बड़ा ट्रॉला गुजर रहा था. तभी पुल का हिस्सा नदी में गिर गया. 138 पहिये वाला यह ट्रॉला हैवी मशीन को लेकर इटारसी जा रहा था. पुल टूटने से ट्रॉला और सामान सहित पुल के नीचे गिर गया. भोपाल-नागपुर हाईवे के ट्रैफिक को प्रशासन दूसरे रास्ते से डायवर्ट करने की तैयारी कर रहा है. इस पुल से हर दिन लगभग 5 हजार से अधिक वाहन गुजरते थे.

हैदराबाद से इटारसी जा रहा था ट्राला : तोशिबा कंपनी का यह ट्रॉला हैदराबाद से इटारसी के लिए 6 मार्च को निकला था. ट्राले में 17 फीट ऊंची और लगभग 20 फीट चौड़ी मशीन लोड थी. खराब होने के कारण यह 4 दिन तक बैतूल के सातमऊ स्टाप के पास हाईवे किनारे खड़ा रहा. सुधारने के लिए इंजीनियर बुलाए गए थे. ट्रॉला रविवार को बैतूल से इटारसी जाने के लिए फिर रवाना हुआ. लेकिन हादसे का शिकार हो गया.

जाम में फंसे सैकड़ों वाहन : इस ट्राले में एक एक्सल में 8 टायर लगे हैं. 16 एक्सल में 128 टायर लगे हुए है. ट्राले को खींचने वाले ट्रक में 10 टायर हैं. मशीन का वजन 130 टन है. जिस नेशनल हाईवे- 69 का पुल गिरा है वहां से हर दिन 5 हजार वाहन क्रॉस होते हैं. ट्राले में ड्राइवर समेत 4 लोग थे जो घायल हैं. हाइवे जाम होने से सैकड़ों वाहन जगह फंस गए हैं. फिलहाल किसी की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है.

डायवर्ट किया जाएगा मार्ग : अंग्रेजों के जमाने का पुल टूट जाने से अब यातायात को हरदा की तरफ से डायवर्ड किया जाएगा. शाहपुर एसडीएम अनिल सोनी ने बताया कि पाढ़र के पास से चिचोली होते हुए हरदा रोड पर वाहन पहुंचेंगे. वहीं बैतूल से वाहन खेड़ी चिचोली होते हुए हरदा की ओर निकलेंगे. इसी तरह से होशंगाबाद से हरदा होते हुए वाहन बैतूल पहुंचेंगे. फिलहाल जब तक पुल के पास से कोई वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं हो जाता यही व्यवस्था बनी रहेगी. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!