दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता पर पंजाब में केस दर्ज, केजरीवाल का फर्जी वीडियो क्लिप ट्वीट करने का आरोप

चंडीगढ़. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ओरिजिनल वीडियो को छेड़छाड़ के बाद ट्वीट करने के आरोप में पंजाब पुलिस ने दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पंजाब के वकील गुरभेज की शिकायत के बाद मोहाली पुलिस ने भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. जिंदल पर कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल का फर्जी वीडियो क्लिप अपने ट्विटर हैंडल से साझा करने का आरोप लगाया गया है. 6 अप्रैल को नवीन कुमार जिंदल के शेयर किए गए वीडियो में सीएम अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि वह अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्री और विधानसभा सदस्यों के साथ भ्रष्टाचार से पैसे लेते हैं.

पंजाब में सरकार गठन के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था. गुरभेज सिंह का आरोप है कि जिंदल के ट्वीट में ओरिजिनल फुटेज और मूल सामग्री से छेड़छाड़ की गई. ओरिजिनल इंटरव्यू से दिल्ली के मुख्यमंत्री के कुछ शब्द हटा दिए गए थे. पंजाब पुलिस के मुताबिक, नवीन कुमार जिंदल पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) अधिनियम 1860 की धारा 465, 469, 471, 500, 504, 505 (1) (बी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है. केस दर्ज होने के बाद नवीन जिंदल ने ट्वीट कर कहा, “ठग अरविंद केजरीवाल के पास और काम नहीं बचा. पंजाब को क्या मिला? पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहा है. जितनी एफआईआर करना है, करो.”

बता दें इससे पहले पंजाब पुलिस बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ भी केस दर्ज कर चुकी है. बता दें कि शनिवार को बग्गा ने दावा किया था कि पंजाब पुलिस स्थानीय पुलिस को बताए बिना उसे गिरफ्तार करने उसके घर पहुंच गई. इस बीच बीजेपी के तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पंजाब पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि जिंदल वही शख्स है जिसने केजरीवाल के 11 करोड़ के स्वीमिंग पूल प्लान का पर्दाफाश किया था. बग्गा ने एक ट्वीट में कहा, पंजाब की केजरीवाल पुलिस ने केजरीवाल का असली चेहरा बेनकाब करने के लिए भाजपा के दिल्ली प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. नवीन भाई वही व्यक्ति हैं जिन्होंने केजरीवाल के 11 करोड़ के स्विमिंग पूल योजना का पर्दाफाश किया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!