आप को झटका प्रदेश अध्यक्ष समेत दो और बड़े नेता भाजपा में शामिल

मंडी । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। राज्य के आप प्रमुख अनूप केसरी और अन्य दो नेता शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर केसरी समेत संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना जिला प्रमुख इकबाल सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल पर मंडी निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो के दौरान पार्टी नेताओं के अपमान का आरोप लगाया। केसरी ने कहा, “हम हिमाचल प्रदेश में पिछले आठ वर्षों से आप के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ चौबीसों घंटे काम कर रहे थे। लेकिन, अरविंद केजरीवाल ने मंडी में रैली और रोड शो के दौरान राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की। पहाड़ी में राज्य आप कार्यकर्ताओं ने इस अनदेखी को अपमान माना और स्वाभिमान के लिए पार्टी छोड़ दी।” केसरी ने कहा कि हम उनसे (केजरीवाल) बहुत निराश हैं। उन्होंने हमें देखा तक नहीं, जो पार्टी के लिए दिन-रात काम करते हैं। केवल अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान मंडी में रोड शो के मुख्य आकर्षण थे। भाजपा में शामिल होने के बाद, उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख जेपी नड्डा को आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए और अधिक मेहनत करने का आश्वासन दिया। सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह ने भी आप छोड़ने का यही कारण बताया। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है, वे हिमाचल प्रदेश की मंडी में रोड शो के दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों द्वारा अपमानित महसूस कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा, “6 अप्रैल को रोड शो के दौरान हमें अपमानित और उपेक्षित महसूस हुआ, इसलिए हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने और हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!