इंदौर में भूमि विवाद को लेकर बीजेपी नेता के पिता पर हमला, बड़ी संख्या में नेता पहुंचे पुलिस थाने

इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाने के ठीक सामने रहने वाले बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पिता पर हमला हुआ है. शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. गौरतलब है कि प्लॉट को लेकर यह पूरा विवाद सामने आया था, उसके बाद मामला थाने पहुंचा था.

अचानक कर दिया हमला : छत्रीपुरा थाने के ठीक सामने बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे का निवास है. गंगा पांडे के पिता शनिवार दोपहर में घर पर थे. पास में रहने वाले जैन परिवार ने गंगा पांडे के पिता से पुराने मामले को लेकर विवाद किया. गंगा पांडे के पास में ही जैन परिवार कोई निर्माण कार्य कर रहा था. इसी दौरान जब गंगा पांडे के पिता बाहर निकले और उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर हाईकोर्ट के साथ ही विभिन्न तरह के आदेशों के बारे में जानकारी दी तो जैन परिवार ने गंगा पांडे के पिता पर योजनाबद्ध तरीके से हमला कर दिया. हमले के बाद गंगा पांडे के पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए आवेदन लेने की बात की.

बीजेपी नेता पुहंचे थाने : जैसे ही इस पूरे मामले की जानकारी बीजेपी के नेताओं को लगी तो बड़ी संख्या में बीजेपी युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष सौगात मिश्रा व अन्य बीजेपी नेता थाने पर पहुंचे और पूरे मामले में अधिकारियों से बात की. बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे के पिता की रिपोर्ट पर जैन परिवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया. बता दें कि जिस समय यह पूरा घटनाक्रम हुआ उस समय बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे बड़वानी में बैठक लेने पहुंचे थे. जैसे ही उन्हें पूरे मामले की जानकारी लगी वह वहां से इंदौर के लिए निकल गए.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!