हार के बाद भी पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रही रार

नई दिल्ली । पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ की शिकायत की है। दरअसल, जाखड़ के दलित समुदाय के बारे में दिए बयान को लेकर विवाद हो गया है। पार्टी के पूर्व विधायक राज कुमार वेरका ने जाखड़ को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उन्होंने जाखड़ के विवाद बयान की शिकायत करने के साथ प्रदेश के राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की है। हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी पांचों राज्यों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों से इस्तीफा ले लिया था। इसलिए प्रदेश में नए अध्यक्ष की नियुक्त के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता का भी चुनाव होना है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के बावजूद सुनील जाखड़ लगातार उनके खिलाफ बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ लगातार ऐसा कर रहे हैं। जाखड़ के बयान दलित समुदाय के खिलाफ हैं और उसकी निंदा की जानी चाहिए। पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद चन्नी पहली बार दिल्ली आए हैं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उनकी यह पहली मुलाकात है। चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देने के हाईकमान के फैसले पर सवाल उठाए थे। जाखड़ ने चरणजीत सिंह चन्नी और दलित समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके खिलाफ दलित कार्यकर्ताओं ने जाखड़ का पुतला फूंका है। दलित कार्यकर्ताओं ने फगवाड़ा के पुलिस अधीक्षक हरिंदरपाल सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर जाखड़ के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!