यूपी में 3 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

लखनऊ : प्रदेश भर में 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक शराब की दुकानों का शटर डाउन रहेगा. आबकारी विभाग ने 7 अप्रैल शाम 4 बजे से शराब की दुकानों के शटर 9 अप्रैल तक के बंद करने के आदेश दिए हैं. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 9 अप्रैल को राज्य की 36 विधान परिषद की सीटों के लिए मतदान होना है. प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब की दुकानों के कल यानि 7 अप्रैल को शाम 4 बजे से शटर बंद हो जाएंगे. इस दौरान शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी. ये बंदी लखनऊ, उन्नाव , मुजफ्फरनगर समेत उन जिलों में जारी रहेगी, जहां विधान परिषद के लिए मतदान होना है.

मतदान से 48 घंटे पहले बंद होंगे शराब के ठेके

आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन ने बताया कि 9 अप्रैल 2022 को विधान परिषद के मतदान होने है. इसलिए जिन जिलों में वोटिंग होगी. वहां मतदान के दिन से 48 घंटे पहले सभी शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. ये बंदी 7 अप्रैल को शाम 4 बजे से 9 अप्रैल को मतदान सम्पन्न होने तक जारी रहेगी.

इसके बाद 12 अप्रैल को मतगणना के दिन भी पूरे दिन शराब की बिक्री पर रोक रहेगी.आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन ने बताया कि इस इस अवधि के बीच किसी भी अनुज्ञापी ने शराब की बिक्री की, तो खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. दोषी पाए गए अनुज्ञापी का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!